Advertising
Home Breaking News Hindi इंडो-जर्मन फिल्म वीक में दिखाए जाएगी Ayushmann Khurrana की ये फिल्म, एक्टर...
Advertising
<

इंडो-जर्मन फिल्म वीक में दिखाए जाएगी Ayushmann Khurrana की ये फिल्म, एक्टर ने जाहिर की खुशी

483
इंडो-जर्मन फिल्म वीक में दिखाए जाएगी Ayushmann Khurrana की ये फिल्म, एक्टर ने जाहिर की खुशी

नई दिल्ली: अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) इस बात को लेकर खासे खुश हैं कि उनकी फिल्म ‘बाला’ इंडो-जर्मन फिल्म वीक का हिस्सा है. खुराना ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि उन्हें यह घोषणा करते हुए अत्यंत खुशी है रही है कि ‘बाला’ इंडो-जर्मन फिल्म वीक का हिस्सा है.

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी ‘बाला’ में खुराना के अलावा यामी गौतम और भूमि पेडनेकर ने भी काम किया है. यामी ने भी ‘बाला’ को इस फिल्म वीक में शामिल किए जाने पर खुशी जाहिर की है. 24 सितंबर को बर्लिन में इंडो-जर्मन फिल्म वीक शुरू हुआ है. 27 और 28 सितंबर को आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम की हिट फिल्म ‘बाला’ की स्क्रीनिंग रखी गई है. फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के बारे में अपडेट साझा किया है.

तरण आदर्श ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लिखा, ‘अपडेट…बर्लिन में इंडो-जर्मन फिल्म वीक 2020 में फिल्म ‘बाला’ आज प्रदर्शित होगी. फिल्म में आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम हैं.’ अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बाला’ भारत में 8 नवंबर 2019 को रिलीज हुई थी. ‘बाला’ को निर्माता दिनेश विजन प्रोड्यूस किया था. फिल्म की कहानी कानपुर के बालमुकुंद शुक्ला उर्फ बाला के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में आयुष्मान खुराना अपने गंजेपन से परेशान हैं.

खबरें पढ़ें:बिहार राज्य फसल सहायता योजना क्या है?

Source link

Advertising