मंगलवार, 22 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
खेल

एशियन गेम्स 2026: भारतीय निशानेबाज़ों ने जीता सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु से लेकर खेल जगत तक ने दी बधाई

एशियन गेम्स 2026 में भारत की झोली में एक और पदक आया है। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने…

एशियन गेम्स 2026: भारतीय निशानेबाज़ों ने जीता सिल्वर, राष्ट्रपति मुर्मु से लेकर खेल जगत तक ने दी बधाई
(फोटो: IANS)

एशियन गेम्स 2026 में भारत की झोली में एक और पदक आया है। हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्राक्ष पाटिल की तिकड़ी ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। इस जीत के बाद देशभर से बधाईयों का तांता लग गया है, जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से लेकर कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हैं।

विज्ञापन

समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, भारतीय निशानेबाजों की इस सफलता ने देश का मान बढ़ाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल 'एक्स' पर तीनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा, "आपकी सटीकता और शानदार प्रदर्शन ने देश का मान बढ़ाया है। भविष्य में और भी सफलताएं पाने के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

शीर्ष हस्तियों ने दी शुभकामनाएँ

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस जीत को 'भारत के लिए गर्व का पल' बताया। उन्होंने खिलाड़ियों की सटीकता, अनुशासन और समर्पण की प्रशंसा की। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने 'भारत के लिए एक और सिल्वर!' लिखते हुए तीनों निशानेबाजों को बधाई दी।

बधाई देने वालों में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, किरेन रिजिजू, पीयूष गोयल और हरदीप सिंह पुरी भी शामिल रहे। सबने अपने-अपने सोशल मीडिया पोस्ट में टीम के बेहतरीन प्रदर्शन और देश का मान बढ़ाने के लिए उनकी सराहना की।

हिमांशु ढिल्लों को दोहरी बधाई

इस बीच, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य के निशानेबाज़ हिमांशु ढिल्लों को विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने हिमांशु की दोहरी उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उन्होंने न केवल टीम इवेंट में, बल्कि 10 मीटर एयर राइफल के व्यक्तिगत इवेंट में भी रजत पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया है।

इनपुट: IANS

N

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क

News4Social स्पोर्ट्स डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से खेल जगत से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →