मंगलवार, 4 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
खेल

एशियन गेम्स 2026: सलीमा टेटे संभालेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान, देखें 20 सदस्यीय स्क्वॉड

जापान के ऐची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने 20 खिलाड़ियों के दल की कमान युवा खिलाड़ी सलीमा टे

एशियन गेम्स 2026: सलीमा टेटे संभालेंगी भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान, देखें 20 सदस्यीय स्क्वॉड
(फोटो: IANS)

जापान के ऐची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए हॉकी इंडिया ने 20 खिलाड़ियों के दल की कमान युवा खिलाड़ी सलीमा टेटे को सौंपी है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, यह टूर्नामेंट 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक खेला जाएगा।

विज्ञापन

सलीमा टेटे ने हाल ही में अपने नेतृत्व में टीम को न्यूज़ीलैंड में हुए एफआईएच नेशंस कप का खिताब जिताया था, और इसी शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें यह बड़ी ज़िम्मेदारी दी गई है। टीम में अनुभव और युवा जोश का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिल रहा है।

टीम में अनुभव और युवा का संतुलन

टीम के मुख्य कोच शोर्ड मारिन ने इस चयन पर संतोष जताते हुए कहा, "हमारे पास एक ऐसा ग्रुप है जिसमें जूनियर, अनुभवी खिलाड़ियों और सीनियर खिलाड़ियों के बीच अच्छा संतुलन है, जो लगातार एक-दूसरे से बेस्ट निकलवाने के लिए काम कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों के इस ग्रुप ने हाल के महीनों में दिखाया है कि उनके पास अच्छी फॉर्म और फिटनेस है। हमें भरोसा है कि यह टीम एशियन गेम्स में चुनौती के लिए तैयार है।”

गोलकीपिंग का जिम्मा हाल ही में पद्म श्री से सम्मानित हुईं सविता पुनिया और बीचू देवी खारिबाम संभालेंगी। वहीं, डिफेंस में सुशीला चानू पुखरामबम, इशिका चौधरी और ज्योति जैसे अनुभवी चेहरों के साथ-साथ लालथंतलुआंगी और शिल्पी डबास को भी शामिल किया गया है, जिन्होंने नेशंस कप में अपने सीनियर टीम डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन किया था।

मिडफ़ील्ड और फॉरवर्ड लाइन

मिडफ़ील्ड की कमान कप्तान सलीमा टेटे के साथ निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनीता टोप्पो, नेहा और दीपिका सोरेंग के हाथों में होगी। टीम की फॉरवर्ड लाइन भी काफी मजबूत नज़र आ रही है, जिसमें लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग को जगह मिली है।

20वें एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम:

  • गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबाम
  • डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुआंगी, ज्योति, शिल्पी डबास
  • मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग
  • फॉरवर्ड: लालरेमसियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर, ब्यूटी डुंगडुंग

इनपुट: IANS

N

News4Social वायर डेस्क

News4Social का वायर डेस्क समाचार एजेंसियों (IANS आदि) की लाइसेंस-प्राप्त फीड से ताज़ा व प्रामाणिक राष्ट्रीय, राज्य और विषय-आधारित खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर का स्रोत स्पष्ट रूप से श्रेय (credit) के साथ दिया जाता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →