Asia Cup 2022: T-20 में विराट कोहली ने पूरे किए 100 इंटरनेशनल मुकाबले | asia cup 2022 virat kohli complete 100 t20 international match Indvpak | Patrika News

154

क्रिकेट करियर बहुत ही शानदार
विराट कोहली ने साल 2010 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। कोहली अभी तक 3308 रन टी-20 इंटरनेशनल में बना चुके है। उनका औसत 50.12 रहा है। वहीं अभी तक वो टीम इंडिया के लिए 262 वनडे मैचों में 12344 रन बना चुके हैं। वनडे में उनकी औसत 57.68 की रही है। इसके अलावा 102 टेस्ट मैचों में वो अभी तक 8074 रन बना चुके हैं। टेस्ट में उनकी औसत 49.53 की रही है।

विराट कोहली का औसत देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं वो कितने बड़े खिलाड़ी है। वनडे में वो 43 शतक और टेस्ट में 27 शतक लगा चुके हैं। वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं, उनके नाम 49 शतक हैं। विराट कोहली दूसरे नंबर पर आते हैं।

यह भी पढ़ें

विराट कोहली को इतनी खूबसूरत बीबी मिली है, उन्हें नजर लग गई है…पाकिस्तानी फैन बशीर चाचा ने किया ट्रोल

साल 2019 के बाद अभी तक नहीं लगा शतक

विराट कोहली कुछ समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। साल 2019 के बाद वो अभी तक एक भी शतक किसी फॉर्मेट में नहीं लगा पाए है। एशिया कप में वो एक महीने के ब्रेक के बाद उतरे हैं। स्टार स्पोर्ट्स को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वो बहुत थक गए थे और उन्हें ब्रेक की जरूरत थी। विराट ने ये भी कहा कि 10 साल में पहली बार ऐसा हुआ है कि उन्होंने एक महीने बैट हाथ में नहीं पकड़ा।

भारत ने अभी तक 7 बार एशिया कप जीता

भारतीय टीम 7 बार एशिया कप का चैंपियन अभी तक रह चुका है। पिछली बार जब एशिया कप खेला गया था तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था। इसके अलावा श्रीलंका 5 बार और पाकिस्तान 2 बार यह खिताब अपने नाम कर चुका है। वहीं बांग्लादेश ने 2012, 2016 और 2018 में फाइनल खेला था।

यह भी पढ़ें

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने 6 गेंदों में ठोक डाले 6 छक्के

Source link