अशोक गहलोत नें मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

237

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नें प्रधानमंत्री मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है की देश ने निश्चिय कर लिया है की वह नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे।

दो लोगों की पार्टी है भाजपा: गहलोत

अशोक गहलोत नें कहा  है की भाजपा की सरकार को सिर्फ़ दो लोग ही चला रहे है। खुद प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ही इस देश को चला रहे है। लोगों को अब पता चल गया है की कौन इस देश को चला रहा है। उन्होंने कहा की मोदी दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बनने वाले है। आपको मई तक यह बात पता चल जाएगी।

कांग्रेस नें अपना वादा निभाया

अशोक गहलोत नें अपने बयान में यह भी कहा की कांग्रेस नें किसानों के कर्ज़ माफ़ी का जो वादा चुनाव में किया था, उसे पूरा कर दिया है। हमनें अपने वादे को निभा दिया है। कांग्रेस नें राजस्थान, छत्तीसगढ, मध्यप्रदेश में किसानों की कर्ज़ माफी कर दी है। जबकि भाजपा नें अभी तक किसानों का कर्ज़ माफ़ नहीं किया है। लेकिन भाजपा सरकार नें उद्योगपतियों का 3.5 लाख करोड़ का कर्ज़ माफ़ कर दिया है।

आख़िर में उन्होंने कहा की पिछले पांच सालों में भाजपा के कार्यकाल में राज्य के ऊपर 3 लाख करोड़ का कर्ज़ बढ़ा है। जब हमारी सरकार थी तो उस समय राज्य पर कर्ज़ा सिर्फ़ 1.29 लाख करोड़ रुपये ही था। भाजपा नें पिछले पांच सालों में राज्य को कुशासन ही दिया है। अब हमारी सरकार इस कुशासन का अंत करेगी और राज्य को प्रगति पर लेकर जाएगी।