सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

वोटरों से बोले केजरीवाल- दूसरी पार्टी पैसे दे तो ले लेना, मगर वोट झाड़ू को ही देना

दिल्ली का चुनावी दंगल सियासी पार्टियों के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग का मैदान बनता जा रहा है।

वोटरों से बोले केजरीवाल- दूसरी पार्टी पैसे दे तो ले लेना, मगर वोट झाड़ू को ही देना

दिल्ली का चुनावी दंगल सियासी पार्टियों के नेताओं के बीच ज़ुबानी जंग का मैदान बनता जा रहा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आप प्रमुख अरविन्द केजरीवाल ने रोड शो के दौरान मतदाताओं से अजीबों-ग़रीब अपील की। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि दूसरी पार्टी वाले पैसे देंगे आएंगे तो ले लेना, मगर वोट झाड़ू को ही देना। इस बयान पर दिल्ली के सियासी दंगल में सियासी लड़ाई होनी तय है।

विज्ञापन

दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीतने दिलाने की पुरज़ोर कोशिश कर रहे अरविन्द केजरीवाल अपने विरोधियों पर जमकर बरस रहे हैं। चांदनी चौक से ‘आप’ उम्मीदवार पंकज गुप्ता के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे केजरीवाल ने लोगों से पूछा कि दूसरी पार्टी वाले चुनाव वाली रात को पैसे देने आते हैं कि नहीं? आगे केजरीवाल ने कहा कि पैसे देने आएंगे तो ले लेना, मना मत करना. हमारे पास पैसे नहीं हैं देने को, दूसरे पार्टी वाले पैसे देने आएंगे ले लेना, लेकिन वोट झाड़ू को ही देना।

manish sisodia Arvind Kejriwal

इस दौरान केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बीजेपी ‘आप’ पार्टी के विधायकों को ख़रीदने की कोशिश कर रही है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा आरोप लगाया और कहा कि हार के डर से बीजेपी ने हमारे 7 विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने भी इस बयान को अपने भाषणों में दोहराया और बीजेपी को घेरा।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →