गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

केजरीवाल बोले - मोदी दोबारा PM बने तो राहुल होंगे जिम्मेदार

देश की प्रमुख पार्टी कांग्रेस से गठबंधन ना होने पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर ही हमलावर हो गई है।

केजरीवाल बोले - मोदी दोबारा PM बने तो राहुल होंगे जिम्मेदार

देश की प्रमुख पार्टी कांग्रेस से गठबंधन ना होने पर आम आदमी पार्टी कांग्रेस पर ही हमलावर हो गई है। ‘आप’ मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि अगर चुनाव नतीजे आने पर नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो इसके ज़िम्मेदार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे। बता दें कि ‘आप’ के इस बयान पर कांग्रेस की तरफ़ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। इस दौरान आप नेता केजरीवाल ने कांग्रेस पर निशान साधते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस को हिंदू वोट नहीं मिल रहा है, वहीं मुस्लिमों के बीच भी उनको लेकर स्थिति साफ़ नहीं है।

अरविंद केजरीवाल ने इस दौरान गठबंधन ना होने को लेकर एक बार फिर कांग्रेस पर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन के बारे में वह सपने में भी नहीं सोच सकते थे, लेकिन मोदी-शाह की जोड़ी को हटाने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि अगर गठबंधन होता तो हम 5 राज्यों की 33 सीटों पर बीजेपी को हरा सकते थे। इस दौरान केजरीवाल ने भी कहा कि अगर नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनते है तो इसके ज़िम्मेदार राहुल गांधी होंगे।

Akshay Jinghalia

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →