सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची फेंकने वाले नें खुद किया नया खुलासा

आम आदमी प्राटी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची फेंकने वाले शख्स नें नया खुलासा किया है, उस शख्स नें कहा की खुद आम आदमी पार्टी के नेताओं नें…

अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची फेंकने वाले नें खुद किया नया खुलासा
आम आदमी प्राटी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची फेंकने वाले शख्स नें नया खुलासा किया है, उस शख्स नें कहा की खुद आम आदमी पार्टी के नेताओं नें ही उसे ऐसा करने के लिए कहा था। अरविंद केजरीवाल पर मिर्ची फेकना आम आदमी पार्टी की ही साजिश थी। यह खुलासा खुद आरोपी अनिल कुमार शर्मा नें किया है। mirchi attack on kejriwal 2 अनिल कुमार शर्मा नें कहा की उसे मिर्ची फेकने के लिए आम आदमी प्रार्टी के नेताओं नें ही कहा था। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा की यह उनका पब्लिसिटी स्टंट था। इसके लिए उसे सीएम आवास पर बुलाया गया था और उसे ऐसा करने के लिए कहा गया था। उसने कहा की उसे किसी अज्ञात आदमी नें सचिवालय में घुसने में मदद की थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल पर हमला करने वाले अनिल कुमार शर्मा की जमानत अर्जी को कोर्ट नें खारिज कर दिया है। जिस तरह का बयान अनिल नें अदालत में दिया है उससे लगता है की आप नेता ही कटघरे में खड हो जाएंगे। mirchi attack on kejriwal 1 आपको बता दें की आरोप को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया था। आरोपी नें कोर्ट में कबूला की कुछ अज्ञात लोगों नें उसकी मदद की थी। अदालत नें आरोपी की न्यायिक हिरासत को 19 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। गौरतलब है की दिल्ली पुलिस नें आरोपी को 20 नवंबर को सचिवालय में मुख्यमंत्री पर मिर्ची पाउडर डालने की कोशिश के बाद गिरफ्तार किया था।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →