नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की एक्टिंग हो या रियल लाइफ में उनका अपने फैंस से मिलने का प्यार और जोश से भरपूर अंदाज सभी कुछ काफी पसंद किया जाता है. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपने फैंस के साथ अपने दिल की बात शेयर करते रहते हैं. लेकिन अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फैंस के लिए एक परेशानी वाली खबर सामने आई है. महानायक ने खुद अपनी तबीयब बिगड़ने की सूचना दी है, अब उनके लिए दुआओं का सिलसिला जारी है.
ब्लॉग में दी सर्जरी की जानकारी
दरअसल अब अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के फैंस को करारा झटका लगने वाला है. क्योंकि अमिताभ बच्चन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है. इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि खुद उन्होंने ही दी है. शनिवार को देर रात अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी कि उनकी सर्जरी होने जा रही है. इसके बाद से महानायक के फैंस उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं.
जानिए क्या लिखा महानायक ने
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है, ‘मेडिकल कंडिशन, सर्जरी, मैं लिख नहीं सकता, एबी.’ अब उनका ये छोटा सा वाक्य लोगों के बीच बेचैनी को बढ़ा रहा है. क्योंकि किसी चीज की सर्जरी है, ये सर्जरी कब और कहां होगी इस बात की जानकारी किसी को नहीं लग पा रही है. यह भी नहीं कहा जा सकता कि सर्जरी होने वाली है या हो चुकी है. अब लोग उनकी सलामती के लिए दुआएं मांग रहे हैं.
T 3827 – !!!!!! ?????
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 27, 2021
ट्विटर और इंस्टाग्राम पर दिए थे हिंट
हालांकि यह पहली सूचना नहीं थी जब अमिताभ ने अपने फैंस के लिए अपनी तबियत नासाज होने की जानकारी दी हो. क्योंकि उन्होंने ट्विटर पर और इंस्टाग्राम पर एक्टर ने केवल – !!!!!! ????? लिखा है. इसके पहले वह ट्विटर पर लिख चुके हैं, ‘कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है ; कुछ काटने पर सुधरने वाला है ; जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे’
कुछ ज़रूरत से ज़्यादा बढ़ गया है ; कुछ काटने पर सुधरने वाला है ;
जीवन काल का कल है ये , कल ही पता चलेगा कैसे रहे वे
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 26, 2021
इन फिल्मों में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन
आने वाले समय में अमिताभ बच्चन कई फिल्मों में दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं. वह फिल्म ‘चेहरे’, ‘झुंड़’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे.
इसे भी पढ़ें: Rakhi Sawant की मदद को आगे आए Sohail Khan, मां की हर जरूरत पूरी करने का किया वादा









