अजब गजब मजेदार सवाल जो आपका दिमाग घूमा देगें !
काफी बार ऐसा होता है कि जब कोई सवाल पूछता है, तो हमें लगता है कि यह मुर्ख को नहीं है. भला ऐसा सवाल कोई कैसे पूछ सकता है.
काफी बार ऐसा होता है कि जब कोई सवाल पूछता है, तो हमें लगता है कि यह मुर्ख को नहीं है. भला ऐसा सवाल कोई कैसे पूछ सकता है. कुछ लोगों की आदत होती है तथा काफी बार ऐसे सवाल छोटे बच्चों से मजाक में भी पूछे जाते हैं. जिसका जवाब देना मुश्किल होता है क्योंकि काफी बार तो सवाल में ही जवाब होता है. इसी कारण कुछ लोगों की ऐसे सवालों में रूचि होती है. अगर आप भी ऐसी तरह के सवालों के बारें में जानने के इच्छुक हैं, जो सवाल आपका दिमाग घूमा दें, तो इस पोस्ट में इसी तरह के सवाल जानते है.

अजब गजब सवाल जो दिमाग घूमा दें-
अगर इस तरह के सवालों की बात करें, तो उसमें सबसे पहला सवाल आता है कि - "What शब्द का अंग्रेजी में मतलब क्या होता है ? ". चौंक गए ना. जी हाँ. यह ऐसा सवाल है कि अगर आप किसी बच्चे से पूछते हैं तथा वह इसका जवाब "क्या" देता है, तो भी आप उसको बार बार उलझा सकते हों कि बताओं ना क्या होता है. मुझसे क्यों पूछ रहे हों. जिससे आप किसी भी बच्चे के साथ मजाक कर सकते हैं. इसी तरह के दूसरे सवाल की बात करें, जो आमतौर पर अध्यापक भी पूछ लेते हैं कि "त्रिभुज में कितनी भुजा होती हैं ? " काफी बार स्कूल में अध्यापक के पूछने पर बच्चे इस सवाल का जवाब नहीं दे पाते हैं. जो समझदार होते हैं, वो इस सवाल का जवाब बिना पढ़े भी दे सकते हैं. अरे, कौन समझाए कि "त्रि" शब्द का अऱ्थ ही तीन होता है. अगर त्रिभुज को अलग अलग करके पढ़े तो त्रि मतलब तीन और भुज मतलब भुजा. समझे, सवाल में ही जवाब है कि त्रिभुज मतलब तीन भुजा वाला.

इसी तरह के तीसरे सवाल कि बात करें, तो यह सवाल बहुत ही सामान्य है, जोकि आपने कभी ना कभी अपने जीवन में सुना होगा या फिर बच्चों से जरूर पूछा होगा. तीसरा सवाल है कि "26 जनवरी कितनी तारिख को मनाई जाती है ? " याद आया ! अब कोई इस सवाल का क्या ही जवाब दे, क्योंकि सवाल का जवाब तो सवाल में पहले ही बता दिया गया है कि 26 जनवरी कब मनाई जाती है. 26 जनवरी तो 26 जनवरी को ही मनाई जाएगी ना.
यह भी पढ़ें: विश्व में कितने देशों में हिंदी पढ़ाई जाती है ?
अगर इसी तरह के चौथे सवाल की बात करें, तो वह है कि "ABCD का ग्यारवाह अक्षर के होता है". ये सवाल उन क्षेत्रवासियों के लिए है, जहां पर "के" को आमतौर पर "क्या" की तरह प्रय़ोग किया जाता है. इस सवाल का जवाब तो "K" होता है, लेकिन यदि बच्चा इसका जवाब दे, तो हम पलटकर पूछ सकते हैं कि बता के होता है. जिससे आप बच्चे के साथ हँसी मजाक भी कर पाएंगें और बच्चा भी इसको मजे में लेगा.
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



