अमर सिंह नें आजम ख़ान पर मामला दर्ज कराया, जानिए क्या है पुरा मामला
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान के खिलाफ कथित तौर पर उनकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर पुलिस में शिकायत…
राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान के खिलाफ कथित तौर पर उनकी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने को लेकर पुलिस में शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने कहा कि गोमती नगर थाने में दर्ज की गई है. सिंह ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने अपनी बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी देने के मामले में आजम खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए गोमती नगर पुलिस थाने में प्रार्थना-पत्र दिया था.’’ सिंह ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में उन पर और उनकी 17 वर्षीय जुड़वां बेटियों पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी।
सिंह 30 अगस्त को रामपुर गए थे और खान से कहा था कि उनकी ‘बलि’ ले लें लेकिन उनकी बेटियों को छोड़ दें. पुलिस ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की पुष्टि की है. पुलिस ने कहा कि सिंह के प्रार्थना-पत्र पर आजम खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें धारा 153ए, 295ए और 506 शामिल हैं।