बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अपने पिता मुलायम सिंह की सीट आज़मगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

उत्तर प्रदेश की आज़मगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से उनके पिता मुलायम सिंह यादव सांसद हैं।

अपने पिता मुलायम सिंह की सीट आज़मगढ़ से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश

उत्तर प्रदेश की आज़मगढ़ लोकसभा सीट से अखिलेश यादव चुनाव लड़ेंगे। इस सीट से उनके पिता मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनावी अखाड़े में होंगे।

विज्ञापन
Akhilesh yadav

2019 लोकसभा चुनाव के लिए सियासी पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों के ऐलान करने में जुटी हैं। इसी बीच, समाजवादी पार्टी ने ऐलान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव चुनाव में आज़मगढ़ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस सीट पर उनके पिता मुलायम सिंह यादव का कब्ज़ा है। 2014 के आम चुनाव में मोदी लहर के बावजूद, मुलायम सिंह ने यहां से जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार इस सीट से ख़ुद अखिलेश यादव चुनावी अखाड़े में हैं।

1971 तक कांग्रेसियों का गढ़ रही आज़मगढ़ की लोकसभा सीट पर फ़िलहाल, क्षेत्रीय दलों का दबदबा है। बीजेपी यहां से सिर्फ़ 2009 के लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज कर पाई थी। पिछले कुछ दशकों में हुए चुनाव में इस सीट पर ज़्यादातर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का कब्ज़ा रहा है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →