सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

अखिलेश बोले, BJP नफरत फैला रही है

उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों पर गठबंधन होने के बाद, सपा नेता अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह पहली बार एक मंच पर नज़र आए।

अखिलेश बोले, BJP नफरत फैला रही है

उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों पर गठबंधन होने के बाद, सपा नेता अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती और रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह पहली बार एक मंच पर नज़र आए। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर नफ़रत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सहारनपुर में एक तरफ़ जहां मां शाकुभरी देवी का मंदिर है जहां लाखों लोग प्यार और श्रद्धा से शीश नवाते हैं तो दूसरी तरफ़ दारूल उलूम है जहां पढ़ने वाले दुनिया में मोहब्बत का पैग़ाम देते हैं।

विज्ञापन
Mayawatik

इस दौरान उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे भी लोग यहां आए हैं जिन्होंने नफ़रत के अलावा कुछ नहीं बोला है। इन्होंने कहा कि ये लोग सब मिटा देना चाहते हैं। दूरी बढ़ा देना चाहते हैं। चौधरी चरण सिंह की विरासत को इन्होंने ख़त्म करने का काम किया। आगे उन्होंने कहा कि सपा-बसपा-रालोद का ये गठबंधन चौधरी चरण सिंह की विरासत को बचाने का काम करेगा।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने दलित, पिछड़ों सभी को ठगने का काम किया है। उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि नवरात्र से उन्होंने झूठ न बोलने का संकल्प लिया है, लेकिन क्या बीजेपी वाले भी ये संकल्प लेने का काम करेंगे कि वे झूठ नहीं बोलेंगे।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →