अहमदाबाद: गुजरात कांग्रेस (Gujarat Congress) के विधायक इमरान खेड़ावाला (Imran Khedawala) ने नगर निगम चुनावों (MCD Elections) के लिए अहमदाबाद में अपने विधान सभा क्षेत्र में टिकट आवंटन पर नाराजगी जताने के लिए सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा (Amit Chavda) को अपना इस्तीफा (Resignation) सौंप दिया. हालांकि अभी उसे स्वीकार नहीं किया गया.
खेड़ावाला ने पत्रकारों से कहा कि अहमदाबाद नगर निगम (AMC) के बेहरामपुरा वार्ड में कांग्रेस उम्मीदवारों को टिकट देने के तरीके से वह नाखुश हैं. यह वार्ड उनके विधान सभा क्षेत्र जमालपुर-खड़िया के अंतर्गत आता है. एक निकाय वार्ड में चार सीटें होती हैं और पार्टी हर सीट पर एक उम्मीदवार उतार सकती है. लेकिन मेरे विधान सभा क्षेत्र में आने वाले बेहरामपुरा वार्ड से चार उम्मीदवारों को टिकट दिए गए हैं. टिकटों के अलावा पार्टी ने दो और उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने के लिए कहा है.
ये भी पढ़ें:- 10 मिनट और सिर्फ 1 रुपया खर्च कर खुद कर सकते हैं AC की सर्विस, जानें कैसे
अपनी बात रखने के लिए दिया इस्तीफा
विधायक ने आगे कहा, ‘मैंने (गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी) अध्यक्ष (चावड़ा) ने कहा कि ऐसा ठीक नहीं है क्योंकि यह पार्टी में अनुशासन की कमी को दर्शाता है. पार्टी को मेरे विधान सभा क्षेत्र में समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय नहीं करना चाहिए. अपनी बात रखने के लिए, मैंने अपना इस्तीफा सौंप दिया.’
विपक्ष के नेता धनानी से की मुलाकात
वहीं प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता मनीष दोशी ने माना कि कांग्रेस विधायक टिकट वितरण से नाखुश हैं. इमरान खेड़ावाला ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा और विधान सभा में विपक्ष के नेता परेश धनानी से मुलाकात की और अपने निर्वाचन क्षेत्र के तहत आने वाले बेहरामपुरा वार्ड में उम्मीदवार तय करने को लेकर नाराजगी व्यक्त की. धनानी ने कहा कि पार्टी विधायक द्वारा उठाए गए मुद्दों पर गौर करेगी.
ये भी पढ़ें:- TMC सांसद ने पूर्व CJI पर की अभद्र टिप्पणी, मिलेगा विशेषाधिकार हनन का नोटिस
धनानी ने कहा, ‘हमने उनका दृष्टिकोण सुना और उस पर ध्यान दिया. यदि हम पाते हैं कि पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय हुआ है, तो आने वाले दिनों में, पार्टी सुनिश्चित करेगी कि इन कार्यकर्ताओं को पूरे सम्मान के साथ विशेष जिम्मेदारी दी जाए. इसके साथ ही पार्टी ने उनके इस्तीफे को ठुकरा दिया. पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने इससे पहले दिन में खेड़ावाला को एक बैठक के लिए बुलाया था.
6 फरवरी को हुआ था आखिरी नामांकन
खेड़ावाला ने कहा कि वह जानना चाहते हैं कि क्या पार्टी के भीतर से किसी ने उम्मीदवारों को टिकट आवंटन में किसी तरह की शरारत की है. बताते चलें कि अहमदाबाद सहित छह नगर निगम निकायों के चुनाव 21 फरवरी को निर्धारित हैं और 23 फरवरी को परिणाम घोषित किए जाएंगे. उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि शनिवार (छह फरवरी) थी.
LIVE TV
















