बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

किकी चैलेंज के बाद अब आया यह नया चैलेंज, जाने कौन सा यह नया चैलेंज

किकी चैलेंज के बारे में तो आप सभी को अच्छे से पता होगा। लोग किकी चैलेंज में चलती गाडी से उतर कर डांस करते हुए अपना वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर अपलोड करते…

किकी चैलेंज के बाद अब आया यह नया चैलेंज, जाने कौन सा यह नया चैलेंज
किकी चैलेंज के बारे में तो आप सभी को अच्छे से पता होगा। लोग किकी चैलेंज में चलती गाडी से उतर कर डांस करते हुए अपना वीडियो बनाकर उसको सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। लेकिन अब एक नया चैलेंज लोगों के बीच में अपनी पहचान बना रहा है। यह चैलेंज है सड़क पर दौड लगाने की। अब आप यह सोच रहें होंगे की सड़क पर दौड लगाना भी कोई चैलेंज हुआ। दरअसल में लोग गाडियों की स्पीड मापने वाली डिवाइस स्पीड रडार इंडिकेटर के सामने दौड़ लगा रहे हैं। Speedy इस वायरल चैलेंज में लोग खुद को सबसे तेज साबित करने की कोशिश कर रहे है। आपको बता दें की गाड़ियों की स्पीड मापने वाली डिवाइस स्पीड रडार इंडिकेटर विदेशों में सड़क किनारे लगे होते है जिससे यह पता लग जाता है की ड्राइवर गाड़ी को तेज गाति से चला रहा है। Fastest man हालांकि लोग वायरल चैलेंज के लिए इस डिवाइस का इस्तेमाल दौड़ की गति को मापने के लिए कर रहे है। सबसे ज्यादा देखे जाने वाला विडियो ब्रिटेन के ससेक्स काउंटी में एक शख्स 35 किलोमीटर प्रतिघंटें की स्पीड निकालते हुए दिखाई दे रहा है। Fastest man hurdle अब तक का सबसे तेज दौडने वाला वीडियो एडम गैंडलर नें पोस्ट किया है। इसी तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट हो रहे है। लोग सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे तेज दौडने वाले शख्स उसेन बोल्ट को भी चुनौती दे रहे है।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →