गुरूवार, 16 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कैंसर जैसी घातक बीमारी से जंग जीतकर बोलीं सोनाली, बीमारी से ज्यादा दर्दनाक है इसका इलाज

अगर किसी व्यक्ति को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो जाए, उसकी रातों की नींद और दिन का चैन उड़ जाता है।

कैंसर जैसी घातक बीमारी से जंग जीतकर बोलीं सोनाली, बीमारी से ज्यादा दर्दनाक है इसका इलाज

अगर किसी व्यक्ति को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो जाए, उसकी रातों की नींद और दिन का चैन उड़ जाता है। कभी न हार मानने वाली नारी शक्ति की मिसाल बन चुकी बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने कैंसर बीमारी से जंग जीतकर, कहा कि ये बीमारी डरावनी है, लेकिन इलाज कहीं ज़्यादा दर्दनाक है।

विज्ञापन
Cancer

बता दें कि पिछले सोनाली बेंद्रे को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो गई थी। जब उन्हें इसका पता चला तो वह अत्यंत दुखी हो गईं थीं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने न्यूयॉर्क जाकर इलाज करवाया और ठीक होकर स्वदेश लौटीं।

कैंसर से लड़कर लाखों लोगों की प्रेरणास्त्रोत बन चुकी सोनाली ने हाल ही में 'Consortium of Accredited Health Organisation (CAHO)' द्वारा आयोजित एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि बीमारी डरावनी है लेकिन इलाज कहीं ज्यादा दर्दनाक है।

उन्होंने कहा, 'इस बीमारी का शुरुआत में पता लगाना अहम होता है। यह बीमारी कम भयानक है, लेकिन इसके इलाज की बात करें तो यह और भयावह और दर्द देने वाला है। अगर इसके बारे में पहले पता चल जाए तो इसके इलाज में कम खर्च आता है। इसके अलावा इसके उपचार में कम दर्द होता है।'

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →