मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
सिनेमा

खत्म हुआ अर्जुन रामपाल और मेहर का 20 साल का रिश्ता

बॉलीवुड में बरसों पुराने रिश्तों का टूटना कोई नयी बात नहीं है |आये दिन कई शादी के रिश्ते तलाक तक पहुँच जाते है और सात जनम साथ रहने का वादा करने वाले ,चंद सालों…

खत्म हुआ अर्जुन रामपाल और मेहर का 20 साल का रिश्ता
बॉलीवुड में बरसों पुराने रिश्तों का टूटना कोई नयी बात नहीं है |आये दिन कई शादी के रिश्ते तलाक तक पहुँच जाते है और सात जनम साथ रहने का वादा करने वाले ,चंद सालों में ही वो रिश्ता तोड़ देते है |जितनी जल्दी से इस माया नगरी में रिश्ते बनते है उतनी ही तेज़ी से टूट भी जाते है | टूट गया महक और अर्जुन का रिश्ता बॉलीवुड का एक ही ऐसा ही 20 साल पुराना रिश्ता अब टूट चूका है |अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) और उनकी पत्नी मेहर जेसिया (Mehr Jesia) की 20 साल पुरानी शादी टूट गई है| आपको बता दें कि दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है, और इसका ऐलान उन्होंने एक जॉइंट स्टेटमेंट के जरिये किया है| अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने इस स्टेंटमेंट में कहा है, "प्यार और शानदार यादों से भरी 20 साल की यात्रा के बाद हमारी राहें अलग हो रही है. हमें लगता है कि अब अलग होने का वक्त आ गया है| हमारे रिश्ते हमेशा मजबूत रहे हैं और आगे भी ऐसा ही होगा| दोनों अपनी नई यात्रा शुरू करने जा रहे हैं|" दोनों ने अपने स्टेटमेंट में लोगों से अपील की है कि वह उनकी प्राइवेसी पर खलल न डालें | Arjun Rampal 1 पहले भी आई अलग होने की खबरें यूँ तो इनके अलग होने की ख़बरों ने पहले भी अफवाहों का बाज़ार गरम किया ,लेकिन तब अर्जुन ने खुद उन खबरों को गलत ठहराया था | अब जाके दोनों ने इस बात की पुष्टि की है ,कि दोनों अब साथ नहीं है |अर्जुन और मेहर साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे |बता दें कि मेहर जेसिया पूर्व मिस इंडिया रह चुकीं है |दोनों की दो बेटियाँ है बड़ी बेटी महिका 16 साल की हैं, जबकि मायरा की उम्र 13 साल है | Arjun Rampal 4 फिल्म पलटन की शूटिंग में व्यस्त है अर्जुन यह सब फ़िल्मी दुनिया की माया है जहाँ रिश्ते और रिकार्ड्स कब टूट जाए पता ही नहीं चलता |अर्जुन ने दिल है तुम्हारा ,प्यार इश्क और मोहब्बत ,ओम शांति ओम और डैडी जैसी फिल्मों में अभिनय किया है |इस वक़्त वे पलटन की शूटिंग में व्यस्त है |
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →