शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026 · नई दिल्ली
देश

टोल प्लाजा पर रुकने का झंझट खत्म होगा, फरवरी से शुरू होगी बैरियर-फ्री टोलिंग: नितिन गडकरी

जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत खत्म हो सकती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि फरवरी से देश में बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम शुरू कर दिया…

टोल प्लाजा पर रुकने का झंझट खत्म होगा, फरवरी से शुरू होगी बैरियर-फ्री टोलिंग: नितिन गडकरी
(फोटो: IANS)

जल्द ही राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत खत्म हो सकती है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की है कि फरवरी से देश में बैरियर-फ्री टोलिंग सिस्टम शुरू कर दिया जाएगा। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, गडकरी ने यह जानकारी मुंबई में 'ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026' को संबोधित करते हुए दी।

विज्ञापन

इस नई व्यवस्था का उद्देश्य टोल भुगतान को और आसान बनाना और यात्रा को सुगम बनाना है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि सरकार फास्टैग को गाड़ी की नंबर प्लेट पहचानने वाली तकनीक के साथ जोड़ने पर काम कर रही है। इस एडवांस सिस्टम से टोल कलेक्शन में काफी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

तकनीक से बढ़ेगी टोल आय

नितिन गडकरी ने कहा, "हम ऐसा टोल सिस्टम लागू करेंगे, जिनमें नंबर प्लेट और फास्टैग दोनों का इस्तेमाल होगा, उससे टोल आय में सालाना 10,000 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी होगी।" प्रस्तावित प्रणाली में, फास्टैग डेटा और वाहन की नंबर प्लेट, दोनों का इस्तेमाल करके टोल कलेक्शन को और मजबूत किया जाएगा। इससे टोल मार्गों पर वाहनों की पहचान और ट्रैकिंग बेहतर होगी, जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश कम हो जाएगी।

फास्टैग से आया बड़ा बदलाव

केंद्रीय मंत्री ने 2016 में लॉन्च हुए फास्टैग सिस्टम की सफलता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फास्टैग लागू होने से पहले टोल प्लाजा पर औसतन 12 मिनट, और कुछ मामलों में 30 मिनट तक का इंतजार करना पड़ता था। अब यह इंतजार 80-90 प्रतिशत तक कम हो गया है। फास्टैग ने टोल प्लाजा पर नकद और छुट्टे पैसों की जरूरत को खत्म कर दिया है।

सरकार ने 2021 में फास्टैग को सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया था, जिससे इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन की दिशा में एक बड़ा बदलाव आया। यह रेडियो-फ्रैक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक पर काम करता है, जिससे वाहन के गुजरते ही लिंक किए गए खाते से टोल अपने-आप कट जाता है। अब सरकार इसी व्यवस्था को और बेहतर बनाते हुए पूरी तरह बैरियर-फ्री टोलिंग की ओर बढ़ रही है।

इनपुट: IANS

N

News4Social नेशनल डेस्क

News4Social नेशनल डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से राष्ट्रीय घटनाक्रम से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →