शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बिहार: व्हाट्सएप पर चलाता था 'पाकिस्तान ज़िन्दाबाद' नाम का ग्रुप, चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिहार पुलिस ने सद्दाम कुरैशी नाम के एक व्यक्ति को देश विरोधी गतिविधियों के आधार पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद ’नाम से व्हाट्सएप ग्रुप संचालित करने और धार्मिक घृणा…

बिहार: व्हाट्सएप पर चलाता था 'पाकिस्तान ज़िन्दाबाद' नाम का ग्रुप, चढ़ा पुलिस के हत्थे

बिहार पुलिस ने सद्दाम कुरैशी नाम के एक व्यक्ति को देश विरोधी गतिविधियों के आधार पर 'पाकिस्तान जिंदाबाद ’नाम से व्हाट्सएप ग्रुप संचालित करने और धार्मिक घृणा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने इस सूचना पर कार्रवाई की कि 'पाकिस्तान जिंदाबाद’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप देश विरोधी बात और धार्मिक सद्भाव काम कर रहा था। यह ग्रुप बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया में अपने भारत विरोधी पोस्ट के जरिए सांप्रदायिक नफरत फैला रहा था। पुलिस को जैसे ही यह सूचना मिली उसने तुरंत कार्रवाई में जुट गई। इस ग्रुप का एडमिन सद्दाम कुरैशी नाम का आदमी है। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में उसे भेज दिया गया।

Bihar 1

शहर पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी श्रीराम सिंह ने नाजनीन चौक निवासी सद्दाम कुरैशी के खिलाफ धारा 153 ए, 153 बी और 298 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, इस व्हाट्सएप ग्रुप ने गैरकानूनी गतिविधियों के माध्यम से देश की एकता और अखंडता को तोड़ने की साजिश रची थी।

यह भी पढ़ें: जानिए भारत के कुछ टॉप टिक टॉक स्टार्स कौन है?

इस मामले की जांच के लिए बेतिया एसपी जयंतकांत के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस की साइबर सेल आरोपी को दबोचने में सफल रही। यह संदेह करते हुए कि कुरैशी के पाकिस्तान के साथ संबंध हो सकते हैं, पुलिस इस मामले की विभिन्न कोणों से जांच कर रही है।

सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाई जा रही गैरकानूनी गतिविधियों के मद्देनजर पुलिस राज्य के सभी जिलों में व्हाट्सएप ग्रुपों पर कड़ी नजर रख रही है।

विषयबिहार
PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →