गुरूवार, 18 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

नाबालिग को अगवा कर गाड़ी में शर्मनाक हरकत को दिया अंजाम

झारखंड के साहेबगंज जिले में बलात्कार का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ दरिंदों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है.

नाबालिग को अगवा कर गाड़ी में शर्मनाक हरकत को दिया अंजाम

झारखंड के साहेबगंज जिले में बलात्कार का एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां पर एक नाबालिग लड़की के साथ कुछ दरिंदों ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. बता दें कि आरोपियों ने नाबालिग लड़की को अगवा कर कार में उसका रेप किया.


इस घटना के आरोपियों को पीड़िता के पिता ने पकडने की कोशिश की, जिसमें से दो आरोपी को पकड़कर पीड़िता के पिता ने पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि आरोपियों को पकडते समय वह बुरी तरह से घायल हो गये थे. इसके बावजूद भी पीड़िता के पिता ने दो आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.


पुलिस ने बताया की पीड़िता छात्रा वारदात के वक्त अपने स्कूल जा रही थी वह सातवीं कक्षा में पढ़ती है. पुलिस का कहना है कि लड़कि अपने स्कूल जा रही थी. तभी एक स्कॉर्पियो कार में चार युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और कार में ही एक लड़के ने उसका रेप किया.


जब लड़की को अगवा करने की सूचना उसके पिता को फोन पर दी गई. जिसके बाद आरोपियों का पिछा करते हुए पिड़ीता के पिता मौके पर पहुंचे, जहां उनकी आरोपियों से हातापाई हुई और लड़की के पिता चारों से अकेले भिड़ गये. जिस दौरान उन्होंने लहुलूहान होते हुए दो आरोपी को गिरफ्ताार करा दिया.


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग पीड़िता के पक्ष में आ गये. अब सभी पिड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए आरोपियों के गिरफ्तारी की गुहार लगा रहे है.

यह भी पढ़ें : हवस के पुजारी ने बच्चों और पुरुषों के साथ इनकों भी बनाया अपना शिकार


फिलहाल पुलिस ने इस मामले से संबंधित दोनों आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दिया है और अन्य आरोपी की तलाश में जुट गई है, साथ ही पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही बाकी आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी.

विषयझारखंड
Pinki Kumari

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →