सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

केजरीवाल ने अखिलेश से की बात, नतीजों के बाद की संभावित स्थिति पर चर्चा

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में काफ़ी कम वक़्त रह गया है। ऐसे में एनडीए व ग़ैर-भाजपा दल नतीजों के आने के बाद पैदा होने वाली राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श कर…

केजरीवाल ने अखिलेश से की बात, नतीजों के बाद की संभावित स्थिति पर चर्चा

लोकसभा चुनाव के नतीजे आने में काफ़ी कम वक़्त रह गया है। ऐसे में एनडीए व ग़ैर-भाजपा दल नतीजों के आने के बाद पैदा होने वाली राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आम आदमी पार्टी से राज्य सभा सांसद संजय सिंह ने बताया कि अरविन्द केजरीवाल और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने टेलीफोन पर बात कर आगे की रणनीति पर चर्चा की।

विज्ञापन

संजय सिंह ने बताया कि उन्होंने भी लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात कर राजनीतिक स्थिति पर विचार विमर्श किया है। उन्होंने बताया कि सभी विपक्षी दलों की प्राथमिकता बीजेपी को दोबारा सत्ता में आने से रोकना है। इसी सिलसिले में टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू 17 मई को केजरीवाल से मिल चुके हैं।

Sanjay Singh

गठबंधन को लेकर आप नेता संजय सिंह ने कहा, ''मेरी मुलाकात अखिलेश यादव से हुई है। हमारी चुनाव परिणाम के बाद की रणनीति को लेकर चर्चा हुई। मेरी पहली प्राथमिकता है बीजेपी को सरकार बनाने से और केंद्र में मोदी शाह की जोड़ी को रोकना।''

बता दें कि आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि वह केन्द्र में उस पार्टी को समर्थन देंगे जो दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देगी। बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव सात चरणों में संपन्न हो चुका है। वोटों की गिनती 23 मई होगी।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →