AAP | भाजपा चाहे जितना भी जोर लगा लें, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकता: आतिशी | Navabharat (नवभारत)

9
AAP | भाजपा चाहे जितना भी जोर लगा लें, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकता: आतिशी | Navabharat (नवभारत)

AAP | भाजपा चाहे जितना भी जोर लगा लें, दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकता: आतिशी | Navabharat (नवभारत)

AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी
(फाइल फोटो)

Loading

दिल्ली: AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने शुक्रवार को भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये यानी भाजपा दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए। दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।

AAP की दिल्ली सरकार को गिराने की कोशिश

भाजपा को पता है कि चाहें वे कितना भी जोर लगा लें, वे दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को हरा नहीं सकता है। दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल से प्यार करते हैं, दिल्ली के लोग AAP को पसंद करते हैं और दिल्ली के लोग भाजपा की हरसंभव कोशिश के बाद AAP को ही वोट देते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली में चुनाव जीतने वाले नहीं है, इसलिए ये साजिश कर रहे हैं कि दिल्ली की चुनी हुई अरविंद केजरीवाल की सरकार को गिराया जाए।

LG पर भी बरसीं आतिशी

आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार के खिलाफ एक बहुत बड़ा राजनीतिक षडयंत्र तैयार किया जा रहा है। आने वाले कुछ दिनों में भाजपा शासित केंद्र सरकार दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने वाली है। दिल्ली में पिछले कई दिनों से किसी भी अफसर की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली में कई विभाग खाली हैं। LG साहब पिछले एक हफ्ते से MHA को बिना किसी कारण दिल्ली सरकार के खिलाफ चिट्ठी लिख रहे हैं। एक 20 साल पुराने केस को उठाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री के सचिव को बर्खास्त कर दिया गया। ये सब बताता है कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाने की साजिश हो रही है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी फर्जी केस में बिना किसी सबूत के हुई

AAP नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक फर्जी केस में बिना किसी सबूत के हुई है। ये दिल्ली की चुनी हुई सरकार को गिराने की एक साजिश है। जो अरविंद केजरीवाल ने वादा किया कि वे दिल्ली की महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये देंगे, इसे रोकने की साजिश राजनीतिक प्रतिद्वंदियों द्वारा की जा रही है

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News