शुक्रवार, 14 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में अप्रेंटिसशिप का मौका, ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास के लिए 205 पद

अगर आप इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन या कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं, या फिर आपने डिप्लोमा या आईटीआई किया है, तो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में आपके लिए अप्रेंटिसशिप का एक अच्छा अवसर है। AAI ने…

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण में अप्रेंटिसशिप का मौका, ग्रेजुएट, डिप्लोमा और ITI पास के लिए 205 पद
(फोटो: IANS)

अगर आप इंजीनियरिंग, कंप्यूटर एप्लीकेशन या कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं, या फिर आपने डिप्लोमा या आईटीआई किया है, तो भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) में आपके लिए अप्रेंटिसशिप का एक अच्छा अवसर है। AAI ने अपने उत्तरी क्षेत्र के हवाई अड्डों के लिए वर्ष 2026-27 के तहत कुल 205 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है। समाचार एजेंसी IANS से मिली जानकारी के अनुसार, इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

इस भर्ती अभियान के तहत ग्रेजुएट, डिप्लोमा और आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग पद तय किए गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को एक निश्चित अवधि के लिए प्रशिक्षण के साथ-साथ हर महीने स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

पद और योग्यता का विवरण

AAI द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, कुल 205 रिक्तियों में सबसे ज्यादा 80 पद ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए हैं। इसके अलावा 65 पद डिप्लोमा अप्रेंटिस और 60 पद आईटीआई अप्रेंटिस के लिए आरक्षित हैं।

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (80 पद): सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस/आईटी, एयरोनॉटिकल, आर्किटेक्चर, मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिग्री धारकों के साथ-साथ बीसीए/बीकॉम पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस (65 पद): सिविल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस/आईटी, एयरोनॉटिकल, आर्किटेक्चर और मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारकों के लिए मौके हैं।
  • आईटीआई अप्रेंटिस (60 पद): सीओपीए/स्टेनो और कंप्यूटर हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग ट्रेड में आईटीआई/एनसीवीटी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं।

आवेदन प्रक्रिया और चयन

इच्छुक उम्मीदवार संबंधित वेब पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए एनटीएस (NTS) पोर्टल और आईटीआई ट्रेड के लिए एनएपीएस (NAPS) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 16 सितंबर के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

उम्मीदवारों का चयन शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बनी मेरिट, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा।

कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

चयनित होने पर ग्रेजुएट अप्रेंटिस को ₹15,000 प्रति माह, डिप्लोमा अप्रेंटिस को ₹12,000 प्रति माह और आईटीआई अप्रेंटिस को ₹9,600 प्रति माह स्टाइपेंड दिया जाएगा।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →