सोमवार, 3 अगस्त 2026 · नई दिल्ली
शिक्षा

आधार में ऑपरेटर और सुपरवाइजर बनने का मौका, 7 राज्यों में 300 से ज्यादा पदों के लिए करें आवेदन

अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी क्षेत्र से जुड़ी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली कंपनी 'सीएससी ई-गवर्नेंस…

आधार में ऑपरेटर और सुपरवाइजर बनने का मौका, 7 राज्यों में 300 से ज्यादा पदों के लिए करें आवेदन
(फोटो: IANS)

अगर आप 12वीं पास हैं और सरकारी क्षेत्र से जुड़ी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए एक अच्छा अवसर है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करने वाली कंपनी 'सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड' ने सात राज्यों में आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर के 300 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकाली है। समाचार एजेंसी IANS के अनुसार, ये सभी भर्तियाँ एक साल के अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) के आधार पर की जाएँगी।

विज्ञापन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 20 अगस्त, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। ये पद कंपनी द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्रों (ASK) के लिए भरे जाएँगे।

पात्रता और आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना ज़रूरी है। इसके अलावा, 10वीं पास के साथ दो साल का आईटीआई या तीन साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा धारक भी आवेदन कर सकते हैं। सबसे ज़रूरी शर्त यह है कि आवेदक के पास यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा अधिकृत एजेंसी से जारी आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर का सर्टिफिकेट होना चाहिए। कंप्यूटर का सामान्य ज्ञान भी अनिवार्य है। आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है।

किन राज्यों में कितनी भर्तियाँ?

कुल 312 पदों में से सबसे ज़्यादा 157 पद कर्नाटक में और 101 पद बिहार में हैं। अन्य राज्यों में उत्तर प्रदेश (29), छत्तीसगढ़ (18), मध्य प्रदेश (5), महाराष्ट्र (1) और गोवा (1) पद शामिल हैं।

विभिन्न जिलों में रिक्त पदों का विवरण

बिहार: पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत 38 जिलों में कुल 101 पद।
उत्तर प्रदेश: लखनऊ, गाजियाबाद, कानपुर नगर, अयोध्या, मथुरा समेत 29 जिलों में 1-1 पद।
कर्नाटक: बेंगलुरु (शहरी व ग्रामीण), मैसूर, उडुपी, बल्लारी समेत 31 जिलों में कुल 157 पद।
छत्तीसगढ़: बालोद, बीजापुर, बस्तर समेत 6 जिलों में कुल 18 पद।
मध्य प्रदेश: छतरपुर, सिवनी, झाबुआ, धार और सीहोर में 1-1 पद।
महाराष्ट्र: यवतमाल जिले में 1 पद।
गोवा: राज्य में 1 पद पर भर्ती होनी है।

इनपुट: IANS

N

News4Social एजुकेशन डेस्क

News4Social एजुकेशन डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से शिक्षा से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →