मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, सभी यात्रियों के मरने की आशंका

महाराष्ट्र के बालेश्वर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है। इसके बाद सभी यात्रियों के मरने की आशंका जताई जा रहीं हैं। बस में 23 लोग सवार थे।

महाराष्ट्र में बस खाई में गिरी, सभी यात्रियों के मरने की आशंका
महाराष्ट्र के बालेश्वर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई है। इसके बाद सभी यात्रियों के मरने की आशंका जताई जा रहीं हैं। बस में 23 लोग सवार थे। बताया जा रहा है की बस दापोल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी से रायगढ की और जा रही थी। यह हादसा शानिवार सुबह रायगढ़ और सतारा जिले की सीमा पर हुआ। फिलहाल बचाव और राहत कार्य चल रहा है। बस काफी गहरी खाई में गिरी है इसलिए बचाव कार्य में दिक्कत आ रही हैं। Accident इससे पहले गुरुवार को कोल्हापुर में 17 लोगों से भरी मिनी बस नदी में गिर गई थी। पश्चमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवजी पुल पर हुए हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि बाकी लोगों को बचा लिया गया था। हादसे में घायल लोगों को स्थानीय प्रशासन ने कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था     । बस में सवार सभी यात्री भगवान गणेश की पूजा करके वापस लौट रहे थे। तभी बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया था जिसकी वजह से बस पंचगंगा नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है की बस ड्राइवर नशे में था।
RB

Rohit Bhadola

रोहित भदोला News4Social के संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम को कवर करते हैं, और पाठकों को संतुलित व तथ्यपरक जानकारी देने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →