बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भीड़तंत्र का शर्मनाक चेहरा फिर आया सामने, अब इस जगह युवक को बेरहमी से पीटा

सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण भीड़ ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। युवक ने अपने मौसा के घर का पता पूछा था।

भीड़तंत्र का शर्मनाक चेहरा फिर आया सामने, अब इस जगह युवक को बेरहमी से पीटा

सोशल मीडिया पर बच्चा चोरी की अफवाह फैलने के कारण भीड़ ने एक युवक को बेरहमी से पीट दिया। युवक ने अपने मौसा के घर का पता पूछा था।

विज्ञापन

पूरा मामला मध्य प्रदेश के भोपाल के चोला इलाके का है। सागर इलाके से आए युवक ने चोला इलाके में अपने मौसा के घर का पता पूछा था। मगर भीड़ ने उसे बच्चा चोर होने के संदेह में बुरी तरह पीट डाला। पीड़ित युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने घटना पर संज्ञान लेते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज  किया है।

पुलिस का इस पूरे घटनाक्रम पर कहना है कि जयसिंह नगर सागर निवासी 25 वर्षीय रवि रजक बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे शिव शक्ति नगर में रहने वाले अपने मौसा संतोष रजक के घर पैदल जा रहा था। इस बीच वह रास्ता भटक गया और तिराहे पर खड़े चार-पांच लोगों से उसने शिव शक्ति नगर की संकरी गली के बारे में पूछा। इस तिराहे पर खड़े कुछ लोगों ने इलाके में बच्चा चोर की अफवाह फैला दी। इसके थोड़ी बाद वहां आए लोगों ने उसे घेर लिया और पीटना शुरू कर दिया। भीड़ आधे घंटे तक उसे पीटती रही।

Brutally beaten 1

पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह तुरंत मौका-ए-वारदात पर पहुंची और घायल युवक को थाने लेकर गई। वहां से उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां पीड़ित की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

सोशल मीडिया मंच पर फैल रही अफवाहों को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस जनसंवाद कर रही है। चोला थाना पुलिस ने गुरुवार को इलाके में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को बच्चा चोरी की अफवाहों से बचने की अपील की। पुलिस ने लोगों से कहा कि अगर कोई संदिग्ध दिखता है तो इसकी सूचना पुलिस को दें। उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ़ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : 49 सेलेब्स ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ PM मोदी को लिखा पत्र, ये हैं वो 49 नाम

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →