शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

बंगाल में जय श्रीराम न कहने पर युवक के साथ किया ऐसा काम

पूरा मामला पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना का है. जहां पर एक युवक के साथ जबरन करके उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है.

बंगाल में जय श्रीराम न कहने पर युवक के साथ किया ऐसा काम

पूरा मामला पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना का है. जहां पर एक युवक के साथ जबरन करके उसके साथ मारपीट का मामला सामने आया है. बता दें कि इससे पहले ऐसा ही मामला झारखंड में भी हुआ था. जहां पर कुछ लोगों ने युवक को जान से मार दिया था झारखंड के बाद अब पश्चिम बंगाल में भी मुस्लिम युवक के साथ जय श्रीराम के नारे को लेकर कुछ सिरफिरों की भीड़ ने उस पर हमला बोला है. उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उन लोगों ने उस शख्स को चलती ट्रन से नीचे फेंक दिया.

विज्ञापन
imgpsh fullsize anim 33 6


गनीमत रही कि पीडित का जान बच गई. जिसकी पहचान मन्नान के रूप में हुई है. मन्नान का आरोप है कि 19 जून को वह ट्रेन से यात्रा कर रहा था. तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और उससे जबरदस्ती जय श्रीराम के नारे लगवाए.

यह भी पढ़ें : 12 साल की बच्ची ने सीरियल को देखकर किया ऐसा काम


फिलहाल, मन्नान की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोई जानकारी नहीं है. मन्नान का कहना है कि मैं कैनिंग रेलवे स्टेशन से एक ट्रेन में सवार हुआ, तभी कुछ लोगों का ग्रुप ट्रेन में चढ़ा और मुझसे जय श्रीराम का नारा लगाने को कहने लगे. उसने बताया कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो उस ग्रुप में से 6 लोगों ने उस पर हमला कर किया और ट्रन से नीचे फेंक दिया.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →