सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसा देश जहाँ ज्यादा बच्चे पैदा करने पर माँ को मिलता है गोल्ड मैडल

भारत में जहाँ जनसँख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि समय समय पर इसे रोकने के लिए मांग उठती रही है। जनसंख्या बृद्धि आज भारत जैसे देश में एक समस्या हो गयी है।

ऐसा देश जहाँ ज्यादा बच्चे पैदा करने पर माँ को मिलता है गोल्ड मैडल

भारत में जहाँ जनसँख्या इतनी तेजी से बढ़ रही है कि समय समय पर इसे रोकने के लिए मांग उठती रही है। जनसंख्या बृद्धि आज भारत जैसे देश में एक समस्या हो गयी है। वहीँ दुनिया दुनिया के देश ऐसे भी हैं जो अपने नागरिकों को ज्यादा से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए न केवल प्रोत्साहित करते हैं बल्कि उन्हें इनाम और सरकारी कामों में छूट भी दी जाती है। ऐसा ही एक देश है कज़ाख़स्तान। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन

आपको बता दें कि कज़ाखस्तान में ज्यादा बच्चा पैदा करने वाली महिलाओं को 'हीरो मदर्स' का गोल्ड मैडल दिया जाता है। यहाँ कज़ाखस्तान में बड़े परिवारों को बढ़ावा दिया जा रहा है। यहाँ की सरकार चाहती है कि परिवार में ज़्यादा बच्चे हों। ऐसे में देश की जन्म दर बढ़ाने वाली माताओं को 'हीरो मदर्स' मेडल दिया जाता है। अगर परिवार में छह बच्चे हैं, तो माँ को सिल्वर मेडल दिया जाता है, जबकि सात या उससे अधिक बच्चे पैदा करने वाली माँ को गोल्ड मेडल दिया जाता है।

ऐसा देश जहाँ ज्यादा बच्चे पैदा करने पर माँ को मिलता है गोल्ड मैडल

कज़ाखस्तान की रहने वाली रौशन कोजोमकुलोवा 10 बच्चों की माँ हैं, इसलिए उनके पास सिल्वर और गोल्ड, दोनों मेडल हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें नाज है। उनके घर में आठ लड़कियाँ और दो लड़के हैं। बता दें कि गोल्ड मेडल मिलने के बाद वह उम्र भर सरकारी भत्ते की हक़दार हैं। वहीं, बक्तीगुल हलाइकबेवा के छह बच्चे हैं। इसके लिए उन्हें सिल्वर मेडल मिला है और हर महीने सरकारी भत्ता मिलता है।

खबरों के अनुसार, जो मां मेडल नहीं जीत पाती हैं, वो भी सरकारी सहायता पा सकती हैं। जिन परिवारों में चार बच्चे हैं, उन्हें भी भत्ता दिया जाता है, जब तक बच्चे 21 साल के न हों जाएँ। कज़ाखस्तान के श्रम और सामाजिक कार्यक्रम विभाग की अक्साना एलुसेजोवा कहती हैं, "हमारी सरकारी नीति है कि हमें अपने देश में ज़्यादा बच्चे चाहिए। सभी लोग इस बारे में हमेशा बात करते हैं कि ज़्यादा बच्चे हों, जिससे हमारी आबादी बड़ी हो।"

यह भी पढ़ें- पहली बार Sex के लिए मजबूर की गईं 33 लाख औरतें, चौकाने वालें हैं ये आंकड़े…

सोवियत संघ की तुलना में कज़ाखस्तान में यह पुरस्कार छोटे परिवारों को भी मिलने लगा है, क्योंकि जन्म दर ऊँची रखना कज़ाखस्तान सरकार की प्राथमिकता है। हीरो मदर कहलाने के लिए अब कम से कम चार बच्चे होना ज़रूरी है। इसके अलावा सरकार गर्भवती महिलाओं और एकल माताओं को भी अर्थिक सहायता देती है। जिन महिलाओं के चार से कम बच्चे हैं, उन्हें कोई मासिक भुगतान नहीं मिलता है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →