मंगलवार, 23 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

चीन में बार की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा

चीन के दक्षिण पश्चिम गुआंगशी झुआंग स्वायत्तशासी क्षेत्र के बाइज शहर में सोमवार को पार्टी के दौरान एक बार की छत गिरने से दो की मौके पर ही मौत हो गई और 86 घायल…

चीन में बार की छत गिरने से हुआ बड़ा हादसा

चीन के दक्षिण पश्चिम गुआंगशी झुआंग स्वायत्तशासी क्षेत्र के बाइज शहर में सोमवार को पार्टी के दौरान एक बार की छत गिरने से दो की मौके पर ही मौत हो गई और 86 घायल हो गये है.

विज्ञापन

वहीं क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग का कहना है कि इस हादसे के बाद मलबे में से करीब 88 लोगों को दस बजे बाहर निकाला गया है. जिसके बाद उन्हे तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जिसमें से दो लोगों कि इलाज के दौरान ही मौत हो गई और बाकी लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है

imgpsh fullsize anim 36

बता दे कि अभी भी कुछ नही कहा जा सकता है जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया है उनमें से कई लोगों की हालत बहुत गंभीर है. क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक पता लगा है कि घायलों में 14 को इलाज के बाद छूट्टी दे दी गई है.

अस्पताल में 58 लोगों को देखभाल के लिए रखा गया है राहत और बचाव कार्यों में स्थानीय पुलिस एवं अग्निशमन विभाग के 260 कर्मी जुटे हुए थे. इसी दौरान मौके पर घायलों का इलाज करने के लिए राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्वास्थ्य आयोग की चिकित्सा विशेषज्ञ टीमें भी मौजूद रही. बता दें कि हादसे से प्रभावित बार इस्पात से निर्मित तीन मंजिला भवन के सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित था तथा 700 वर्ग मीटर में फैला हुआ था.

विषयचीन
PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →