सोमवार, 13 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
समाज

फिर एक बार- सरेआम हुई किसी की आबरू बेज़ार

देश में लगातार बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है| आयें दिन रेप की एक नयी घटना देश के एक नए कोने से सामने आती है| और सामूहिक बलात्कार की यह दिल देहला देने वाली कहानी…

फिर एक बार- सरेआम हुई किसी की आबरू बेज़ार
देश में लगातार बलात्कार की घटनाएं बढ़ रही है| आयें दिन रेप की एक नयी घटना  देश के एक नए कोने से सामने आती है| और सामूहिक बलात्कार की यह दिल देहला देने वाली कहानी सामने आई है गोवा से | गोवा में लड़की के साथ गैंग रेप दरअसल दक्षिण गोवा में समुद्र किनारे एक युवती से से तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया | आपको बता दें कि लड़की सेर्नाबतिम बीच पर अपने प्रेमी के साथ टहलने गयी थी |वहीँ आरोपियों ने प्रेमी जोड़े को उसी बीच पर रोका | उन्होंने युवती और युवक दोनों के कपडे उतरवा दिए और उनकी उस अवस्था में तस्वीरे खींच ली| और उनसे रुपयों की मांग करने लगे |जिसके बाद उन्होंने लड़की का बलात्कार उसके प्रेमी के सामने किया |युवती की उम्र तकरीबन 20 वर्ष की बताई जा रही है | 20 year old girl allegedly gang raped in front of boyfriend at south goa beach 1 नहीं हुई है आरोपियों की शिनाख्त  अभी तक आरोपियों की पहचान नहीं की जा सकी है| दक्षिण गोवा के पुलिस अधीक्षक अरविंद गवास ने कहा कि लड़की को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है | पुलिस को रिपोर्ट का इंतजार है| गवास ने कहा कि पुलिस कई संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है | आखिर कब तक ? जिस रफ़्तार से देश में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही है है ,आये दिन किसी बच्ची या महिला की इज्ज़त यूँ ही तार -तार होती है| और हम बस तमाशा देखते है |कब तक लड़कियां इस डर के सायें में जियेंगी ? क्या कभी इन दरिंदों के अन्दर का इंसान जागेगा ? ऐसा लग रहा है ,जैसे बलात्कार की घटनाएं कितनी आम हो गयी हो कि हमने अखबारों की सुर्खियाँ पढ़ के रियेक्ट करना छोड़ दिया है |आखिर कब तक ऐसा चलता रहेगा ?आखिर कब तक ?
SP

Shweta Pathak

श्वेता पाठक News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और सोशल मीडिया से जुड़े ट्रेंड्स को कवर करती हैं, और तेज़ी से बदलती खबरों को सटीक रूप में प्रस्तुत करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →