Advertising
Home क्या आप जानते हैं तेजपत्ते के उपयोग से Fungal Infection से राहत, जानें और भी लाभ
Advertising
<

तेजपत्ते के उपयोग से Fungal Infection से राहत, जानें और भी लाभ

1449

अक्सर भोजन में तेजपत्ते का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ अत्यंत लाभ से लैस है। इसके साथ ही यह बालों और त्वचा को भी खुबसूरत बनाने में काफी कारगार है। आज हम आपको बताना जा रहें है की कैसे तेजपत्ते का इस्तेमाल आपको अत्यंत लाभ प्रदान कर सकता है। अगर आप डायबिटीज के मरीज है तो तेजपत्ते का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर तेजपत्ते को खाया जाता है तो रक्त में ग्लूकोज की मात्रा घट सकती है। जिससे मरीज को काफी राहत मिलेगी।

तेज पत्ता का सेवन करने से खांसी, फ्लू, ब्रोंकाइटिस, अस्थमा व इन्फ्लूएंजा जैसी सांस से जुड़ी समस्याओं से निजात मिलती है। । तेज पत्ते के अर्क में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण से लैस होते है। इतना ही नहीं दांतों के लिए भी तेज पत्ता काफी लाभकारी होता है। इसकी टहनियों में कुछ वाष्पशील (सामान्य तापमान पर आसानी से भाप बनने वाले) तेल होते हैं, जो खून के बहाव को बेहतर कर में कारगर सिद्ध होते है। साथ ही इसमें विटामिन-सी जैसे टैनिन पाए जाते हैं, जो मसूड़ों के टिश्यू को स्वस्थ बनाए रखते है। तेज पत्ता मुंह में बैक्टीरिया को पनपने से भी रोक सकता है।

यह भी पढ़े:  क्या कोरोना वायरस जूतों या पॉलीबैग से भी फैलता है?

अगर कोई व्यक्ति फंगल इन्फेक्शन से ग्रसित है तो तेज पत्ता का प्रयोग कर सकते है। इसमें एंटीफंगल गुण भरपूर मात्रा में होते है। आपको बताना चाहेंगे की यह कैंडिडा एल्‍बीकैंस नाम के यीस्ट संक्रमण के खिलाफ काफी असरदार है।

तेजपत्ते का लेप बनाकर बालों में लगाने से रूसी की समस्या से निजात मिल सकती है। इसे लेप को दही में मिलाकर भी लगाया जा सकता है, ताकि सिर की त्वचा में नमी बनी रहे और पोषण भरपूर मिले।चेहरे पर दाग, धब्बे या मुहांसे होने पर तेजपत्ता काफी असरदार है।अगर तेजपत्ता को उबला जाए और उस पानी से चेहरा को साफ किया जाए तो चेहरे में ग्लो आता है।

Advertising