Advertising
Home Breaking News Hindi उत्तर प्रदेश के पर्यटन पुस्तिका से ताज महल गायब
Advertising
<

उत्तर प्रदेश के पर्यटन पुस्तिका से ताज महल गायब

549

विश्व के सात आश्चर्यो में से एक भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित ताज महल को उत्तर प्रदेश सरकार ने अपनी पर्यटन पुस्तिका से हटा दिया है | ये पुस्तिका भारतीय जनता पार्टी के योगी आदित्यनाथ सरकार को छः महीने पुरे होने के अवसर पर प्रकाशित किया गया था | ये पुस्तिका उत्तर प्रदेश का प्रकाशन पर्यटन मंत्री रीटा बहुगुणा ने राज्य के पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए किया था |

इस पुस्तिका में उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को शामिल किया गया है और उनकी सूचि भी दी गयी है | जिसमे गोरखपुर के गोरक्षनाथ मंदिर को भी शामिल किया है | यह मंदिर के मुख्य पुजारी उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ है जिनको गोरक्षपीठाधीश्वर भी कहते है | इसमें ताज महल को छोड़कर मथुरा, गोरक्षनाथ मंदिर और श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या का भी उल्लेख किया गया है |

इस मामले पर उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्रालय ने कहा है कि ये पर्यटन पुस्तिका उतर प्रदेश के नए और भविष्य में विकसित किए जाने वाले पर्यटन स्थलों के लिए बयाना गया था | ऐसी कोई बात नहीं है की ताज महल को पर्यटन पुस्तिका में स्थान नहीं दिया गया है | उत्तर प्रदेश सरकार ताज महल के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही है ऐसा एक पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी अविनाश अवस्थी ने एक चैनल से कहा |

इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विदेशी गणमान्य व्यक्तिओं को ताज महल की प्रतिमा भेट करने से नाराजगी जताई थी | उन्होंने कहा था कि ताज महाल की प्रतिमा भेट करने से भारतीय संस्कृति का दर्शन उससे नहीं होता | साथ ही इस साल के वार्षिक बजट में भी योगी आदित्यनाथ सरकार ने ‘हमारी सांस्कृतिक विरासत’ के स्पेशल सेक्शन में भी ताज महल का नाम शामिल नहीं किया था |

Advertising