हर देश की शक्ति और बल का आंकलन उसकी सैन्य ताकत से होती है। हर देश की शान उनकी सेना होती है। जितना मजबूत देश के सिपाही होंगे उतनी तकवार और सुरक्षित देश के नागरिक खुद को समझेंगे। लेकिन क्या आप जानते है कुछ ऐसे भी देश है जो सेना बल से वंचित है। तो हम आपको कुछ ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे है जहां सुरक्षाबल है ही नहीं है। आइसलैंड में 1869 से सेना नहीं है। यह देश नाटो का सदस्य है और अमेरिका के साथ रक्षा समझौते करता है।
आपको बताना चाहेंगे की कोस्टा रिका के पास भी अपनी कोई सुरक्ष बल नहीं है. 1948 में छिड़े एक गृहयुद्ध के बाद इस देश को अपनी सेना को देश से बाहर निकालना पड़ा। इस देश में सेना बल नहीं होने के बाद भी शांति प्रिय माहौल बना हुआ है। किरिबाती एक छोटा देश है, जो वास्तव में द्वीपों के तीन समूहों का एक समूह है, जैसे गिल्बर्ट द्वीप समूह, फोनिक्स द्वीप समूह और रेखा द्वीप समूह। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड आवश्यकता होने पर इस देश को रक्षा सहायता प्रदान करते हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली में मुस्लिम इमामों का वेतन कितना है और कौन देता है ?
अंडोरा देश में कानून और व्यवस्था और कुछ बुनियादी संसदीय कर्तव्यों का पालन पुलिस द्वारा ही किया जाता है।आपको बता दे यह अलग-अलग सैन्य संधियों के तहत सीमावर्ती देशों स्पेन और फ्रांस से सुरक्षा प्राप्त करता है। हालाँकि, इसकी एक छोटी स्वयंसेवी सेना है, लेकिन यह विशुद्ध रूप से औपचारिक उद्देश्यों के लिए है।
समोआ में 1962 को स्वतंत्र हुआ था। इससे पहले से देश न्यूजीलैंड के अधीन था। आजादी मिलने के बाद से इस गेश ने अपनी कोई सेना बल पर जोर नहीं दिया। इस देश को न्यूजीलैंड से आजादी इसी शर्त पर मिली ती कि ये देश अपनी कोई सेना नहीं बनाएगा. इन दोनो देशों के बीच में ये संधि हुई थी की जब भी देश को सेना की जरूरत होगी तो वो न्यूजीलैंड इनकी मदद के लिए आगे आएगा।















