Advertising
Home Top stories नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे, पटना में पूजा-अर्चना: हवन...
Advertising
<

नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे, पटना में पूजा-अर्चना: हवन और सुंदरकांड पाठ कर मनाया उत्सव, नेताओं ने की लंबी आयु की कामना – Patna News

0
नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे, पटना में पूजा-अर्चना:  हवन और सुंदरकांड पाठ कर मनाया उत्सव, नेताओं ने की लंबी आयु की कामना – Patna News

नरेंद्र मोदी सरकार के 12 साल पूरे, पटना में पूजा-अर्चना: हवन और सुंदरकांड पाठ कर मनाया उत्सव, नेताओं ने की लंबी आयु की कामना – Patna News


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बिहार में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री की लंबी आयु, बेहतर स्वास्थ्य और देश की निरंतर प्रगति के लिए विशेष पूजा-अर्चना, हवन, सुंदरकांड पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया। पटना सहित अलग अलग स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को उत्सव के रूप में मनाया और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों को याद किया। पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे मंत्री लखेंद्र पासवान एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री लखेंद्र पासवान पटना स्थित प्रसिद्ध पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की। मंदिर में विशेष पूजा के दौरान उन्होंने देश की समृद्धि और विकास के लिए भी प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के बाद लखेंद्र पासवान ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 12 वर्षों में देश को नई दिशा और नई पहचान दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनता के लिए समर्पित भाव से कार्य करने वाले ऐसे प्रधान सेवक हैं, जिन्होंने लगातार 12 वर्षों तक देशवासियों की सेवा कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।’ PM मोदी भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहे- लखेंद्र पासवान मंत्री लखेंद्र पासवान ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। आज भारत की आवाज दुनिया भर में सुनी जा रही है और देश आर्थिक, सामरिक तथा तकनीकी क्षेत्रों में लगातार आगे बढ़ रहा है।’ उन्होंने आगे कहा कि, ‘प्रधानमंत्री के नेतृत्व में गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के उत्थान, युवाओं के रोजगार और आधारभूत संरचना के विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।’ पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा के आवास पर विशेष हवन-पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश मिश्रा के सरकारी आवास पर भी विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वैदिक परंपराओं के अनुसार ब्राह्मणों द्वारा विधिवत हवन-पूजन कराया गया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा। हवन में देश की सुख-समृद्धि, प्रधानमंत्री की लंबी आयु तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सुंदरकांड पाठ और महाआरती का हुआ आयोजन हवन-पूजन के बाद सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने भाग लिया। बाद सामूहिक महाआरती की गई। धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और देश की निरंतर उन्नति के लिए विशेष प्रार्थनाएं की गईं। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित किए हैं। इसलिए उनके 12 वर्षों के सफल कार्यकाल को एक उपलब्धि के रूप में मनाया जा रहा है। जीवेश मिश्रा ने की PM की दीर्घायु और देश की समृद्धि की कामना इस अवसर पर जीवेश मिश्रा ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भारत को नई ऊर्जा और नई पहचान प्रदान की है। आज भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक मंचों पर उसकी भूमिका लगातार मजबूत हुई है।’ कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने मनाया उत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में भाजपा के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की। धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ उत्सवी माहौल भी देखने को मिला।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising