Advertising
Home Top stories बिना हेलमेट बाइक जब्त करने पर ASI पर हमला: मोहाली में...
Advertising
<

बिना हेलमेट बाइक जब्त करने पर ASI पर हमला: मोहाली में 10-12 युवकों ने वर्दी फाड़ी, चालान मशीन छीनकर हुए फरार – Kharar News

0
बिना हेलमेट बाइक जब्त करने पर ASI पर हमला:  मोहाली में 10-12 युवकों ने वर्दी फाड़ी, चालान मशीन छीनकर हुए फरार – Kharar News

बिना हेलमेट बाइक जब्त करने पर ASI पर हमला: मोहाली में 10-12 युवकों ने वर्दी फाड़ी, चालान मशीन छीनकर हुए फरार – Kharar News


मोहाली के खरड़ में चंडीगढ़-खरड़ हाइवे पर ड्यूटी कर रहे एक ट्रैफिक पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) पर 10-12 युवकों ने सरेआम हमला कर दिया। आरोप है कि बिना हेलमेट बाइक चलाने पर जब ASI ने गाड़ी जब्त की, तो आरोपी युवक बदला लेने के लिए एक ऑटो में भरकर गुंडे ले आया। बदमाशों ने न सिर्फ पुलिस अधिकारी को बेरहमी से पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी, बल्कि सरकारी चालान मशीन भी छीनकर फरार हो गए। हालांकि, राहगीरों की बहादुरी से एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया गया। दविंदर सिंह, निवासी डेयरी कॉम्प्लेक्स सोसाइटी, मलोया (चंडीगढ़)। जनता ने आरोपी को पकड़कर तुरंत थाना सिटी खरड़ पुलिस के हवाले कर दिया। मोटरसाइकिल जब्त करने पर हुआ विवाद : ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई गरमेल सिंह (निवासी सूर्या एन्क्लेव, सेक्टर-115, खरड़) रविवार शाम करीब 5 बजे हाइवे पर ड्यूटी पर थे। इसी दौरान चंडीगढ़ की तरफ से एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (नंबर: CH01CU8197) आई, जिसका चालक बिना हेलमेट के था। उसने बाइक को रोककर चालक से ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी के दस्तावेज मांगे। युवक कोई भी कागज पेश नहीं कर सका, जिसके बाद एएसआई ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसकी मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। मोटरसाइकिल जब्त होने से बौखलाया युवक कुछ ही देर बाद एक ऑटो में अपने साथ 10-12 अज्ञात लड़कों को लेकर वापस मौके पर धमक गया। आते ही बदमाशों ने एएसआई को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए बाइक छोड़ने का दबाव बनाने लगे। वर्दी फाड़ी व चालान काटने की मशीन छीनी पीड़ित एएसआई गरमेल सिंह ने बताया कि मैंने उनसे कहा कि कार्रवाई कानून के तहत की गई है और गाड़ी अब कोर्ट या आरटीओ ऑफिस से ही छूटेगी। इतना सुनते ही वे भड़क गए और मुझ पर हमला कर दिया। उन्होंने मेरी वर्दी फाड़ दी और सरकारी चालान काटने वाली मशीन छीन ली।” बदमाशों को पुलिसवाले पर हमला करते देख हाइवे से गुजर रहे लोग और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। पब्लिक को इकट्ठा होता देख हमलावर भागने लगे, लेकिन मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी जस्सी और गुरबचन सिंह ने हिम्मत दिखाई। उन्होंने भाग रहे बदमाशों में से एक को दबोच लिया। 12 लोगों पर केस दर्ज किया थाना सिटी खरड़ पुलिस ने पीड़ित एएसआई के बयान पर आरोपी दविंदर सिंह, मोटरसाइकिल चालक और उसके 10-12 अज्ञात साथियों के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिस अधिकारी पर हमला करने और सरकारी संपत्ति (चालान मशीन) लूटने की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी दविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोटरसाइकिल के नंबर और दविंदर से पूछताछ के आधार पर फरार मुख्य बाइक चालक और उसके अन्य साथियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर चालान मशीन बरामद कर ली जाएगी।”

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising