Advertising
Home Top stories मुकदमे से बचने को गोदाम-मालिक ने रची चोरी की साजिश: नकली...
Advertising
<

मुकदमे से बचने को गोदाम-मालिक ने रची चोरी की साजिश: नकली खाद मिलने पर पुलिस ने किया था सील, चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार – Jaipur News

0
मुकदमे से बचने को गोदाम-मालिक ने रची चोरी की साजिश:  नकली खाद मिलने पर पुलिस ने किया था सील, चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार – Jaipur News

मुकदमे से बचने को गोदाम-मालिक ने रची चोरी की साजिश: नकली खाद मिलने पर पुलिस ने किया था सील, चोरी करते दो आरोपी गिरफ्तार – Jaipur News


कृषि विभाग द्वारा सील किए गए एक अवैध गोदाम से नकली खाद के कट्टों की चोरी करने के मामले में हरमाड़ा थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गिरधारी शर्मा (48) निवासी अजेमेरी ढाणी सामोता श्रीमाधोपुर (सीकर) और सुनील भारद्वाज (34) निवासी खोरा श्यामदास दूदू क्षेत्र हैं। पुलिस ने इनसे चोरी किए गए 180 खाद के कट्टे बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब तीन लाख रुपए है। वारदात में उपयोग किया एक ट्रेलर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त किया गया है। डीसीपी वेस्ट जयपुर प्रशांत किरण ने बताया- कृषि विभाग के निरीक्षक सांवरमल यादव की रिपोर्ट पर हरमाड़ा थाने में पहले अवैध गोदाम में नकली खाद निर्माण और भंडारण का मामला दर्ज किया गया था। कृषि विभाग की टीम ने 29 मई को सीकर रोड स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर संदिग्ध डीएपी, एमओपी, कच्चा माल, नमक, साबुन के पेलेट और बड़ी मात्रा में नकली खाद बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद की थी। विभाग ने गोदाम को सील कर समस्त माल जब्त कर दिया था। जांच में सामने आया कि गोदाम में कंपनियों के ब्रांडेड कट्टों में नकली खाद भरकर राजस्थान सहित अन्य राज्यों में सप्लाई की जा रही थी। इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इसके बाद 7 जून को सूचना मिली कि सील किए गए गोदाम का ताला तोड़कर जब्त खाद चोरी की जा रही है। मौके पर पहुंचने पर गोदाम की सील टूटी हुई मिली और शटर खुला पाया गया। जांच के दौरान पुलिस को संदेह हुआ कि गोदाम से जुड़े लोग ही चोरी में शामिल हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुकदमे से बचने और आर्थिक लाभ कमाने के लिए साजिश रची पुलिस जांच में सामने आया कि गोदाम के मुनीम कमलेश मीणा, राजेश गुर्जर और गोदाम मालिक निखिल शर्मा को पहले से पता था कि कृषि विभाग ने गोदाम को सील कर दिया है। आरोप है कि मुकदमे से बचने और जब्त खाद को बेचकर आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से उन्होंने चोरी की साजिश रची। उनके कहने पर सुनील भारद्वाज और गिरधारी शर्मा रात के समय ट्रेलर लेकर गोदाम पहुंचे, शटर का ताला तोड़ा और मजदूरों की मदद से जब्त खाद के कट्टे ट्रेलर में भरने लगे। इसी दौरान पुलिस की भनक लगने पर आरोपी ट्रेलर और मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए। गोदाम मालिक, मुनीम की तलाश जारी पुलिस मामले में नामजद मुनीम कमलेश मीणा, राजेश गुर्जर और गोदाम मालिक निखिल शर्मा फिलहाल फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नकली खाद निर्माण और सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य खुलासे भी हो सकते हैं।

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News

Advertising