इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने दाऊजी के दर्शन किए: पत्नी संग झंडा समर्पित कर मांगा आशीर्वाद, मथुरा DJ साथ रहे – Mathura News h3>
इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली ने सोमवार को पत्नी के साथ मथुरा स्थित प्रसिद्ध श्री दाऊजी महाराज मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ भगवान श्री दाऊजी महाराज की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने मंदिर में झंडा समर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण की कामना की। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली पारंपरिक धोती-कुर्ता धारण कर मंदिर पहुंचे। उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान के दर्शन किए और मंदिर की धार्मिक परंपराओं तथा व्यवस्थाओं की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश एवं देश की उन्नति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। जिला जज भी साथ रहे मंदिर प्रबंधक कुमरपाल तोमर, गोविंद त्रिपाठी, मदन गोपाल पांडेय, चेयरमैन डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल और राजेंद्र प्रसाद पांडेय ने मुख्य न्यायाधीश तथा उनकी पत्नी का पटुका ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। मुख्य न्यायाधीश के साथ जनरल मंजीत सिंह श्योरिही एवं उनकी पत्नी, जिला जज विकास कुमार एवं उनकी पत्नी, आगरा के जिला जज मालिक एवं उनकी पत्नी, सीजेएम सुशील कुमार और राजेश चौधरी ने भी मंदिर में पहुंचकर श्री दाऊजी महाराज के दर्शन किए और पूजा-अर्चना में सहभागिता की। मुख्य न्यायाधीश ने मंदिर की परिक्रमा भी की मंदिर के पुजारी रामनिवास शर्मा और राजाराम पांडेय ने पूजा-अर्चना तथा मंदिर की धार्मिक परंपराओं के बारे में जानकारी दी। दर्शन के उपरांत मुख्य न्यायाधीश ने मंदिर की परिक्रमा भी की और भगवान श्री दाऊजी महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था के तहत एसपी देहात सुरेश चंद रावत, उपजिलाधिकारी महावन उषा सिंह, क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय, थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में धर्मेंद्र पांडेय, शुभम पांडेय, सौरभ पांडेय, सोनू बौहरे, बंटी पांडेय, चंद्रभान पांडेय, चीनू पांडेय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य लोग भी मौजूद थे।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews