Advertising
Home Top stories मानसून 12 राज्यों में पहुंचा: MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि;...
Advertising
<

मानसून 12 राज्यों में पहुंचा: MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज

0
मानसून 12 राज्यों में पहुंचा:  MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज

मानसून 12 राज्यों में पहुंचा: MP-यूपी में बारिश, राजस्थान में ओलावृष्टि; दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी-बारिश से एअर इंडिया के 3 विमान डैमेज

भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार तक मानसून 12 राज्यों तक पहुंच गया। इसने पूरे केरलम, कर्नाटक, मणिपुर, नगालैंड और मिजोरम को कवर कर लिया है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्री-मानसून बारिश हो रही है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में रविवार को बारिश के साथ ओले गिरे। मध्य प्रदेश के इंदौर-खंडवा हाईवे पर आंधी से ऑटो पलट गया।

दिल्ली एयरपोर्ट पर तेज आंधी और बारिश के दौरान ग्राउंड सपोर्ट उपकरणों की टक्कर से एअर इंडिया के तीन नैरो बॉडी विमान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद तीनों विमानों को ऑपरेशन से बाहर कर दिया गया है।

Advertising

दिल्ली-NCR में सोमवार से मौसम में बदलाव आया है, यहां दोबारा गर्मी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में तापमान 45°C तक पहुंचने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले हफ्ते हीटवेव जैसी परिस्थितियां बन सकती हैं।

मानसून अपडेट…

  • केरलम में इस बार मानसून तीन दिन की देरी से, 4 जून को पहुंचा था। 4 दिन के अंदर इसने 12 राज्यों को कवर कर लिया। रविवार को मानसून ने पूर्वोतर के त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड में एंट्री ले ली है।
  • इससे पहले शनिवार को आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मिजोरम और मणिपुर में पहुंचा था। IMD के मुताबिक, 7 से 9 जून के बीच केरलम में कई जगह भारी बारिश हो सकती है। लक्षद्वीप में 7 और 8 जून को भारी बारिश हो सकती है।
  • मौसम विभाग के मुताबिक, 3-4 दिनों में मॉनसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ सकता है।

राज्यों से मौसम की तस्वीरें…

महाराष्ट्र के सांगली में रविवार को भारी बारिश हुई। महिलाएं सड़क पर छाता लेकर निकलीं।

बेंगलुरु में रविवार को भारी बारिश के बीच कुछ बच्चे मस्ती करते दिखे।

कर्नाटक के चिक्कमगलूरु में बारिश से बचने के लिए लोग रेनकोट पहने दिखे।

दिल्ली के कई इलाकों में रविवार को तेज बारिश हुई।

केरलम, तमिलनाडु में अगले 7 दिन तेज बारिश

केरलम, तमिलनाडु में और पूर्वोत्तर भारत में अगले 7 दिन तेज बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 7 से 20mm तक बारिश हो सकती है। विशेष रूप से 8 से 10 जून के बीच कर्नाटक में बहुत तेज बारिश की संभावना है।

राजस्थान-पंजाब में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41°C पार

IMD के मुताबिक, सोमवार को राजस्थान समेत 5 राज्यों में लू का अलर्ट है। 7 से 11 जून के दौरान पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के अलावा हीटवेव की भी संभावना है।

दिल्ली रविवार को अधिकतम तापमान 41.6°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6°C ज्यादा है। राजस्थान का श्रीगंगानगर 44.8°C के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। इसके बाद फलोदी में 44.4°C, जैसलमेर में 43.9°C, बाड़मेर में 43°C और चूरू में 42.4°C तापमान दर्ज किया गया।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

9 जून:

  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश हो सकती है।
  • ओडिशा, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी।
  • राजस्थान के पूर्वी हिस्से में 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

10 जून:

  • केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में बारिश का अनुमान है।
  • बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और अंडमान-निकोबार में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है।
  • मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आंधी-तूफान के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
  • असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश का दौर जारी रह सकता है।

राज्यों के मौसम का हाल…

मध्य प्रदेश: 30 से ज्यादा जिलों में आज बारिश का अलर्ट, जून में कोटे की 65% बारिश पूरी

मध्य प्रदेश में भले ही मानसून की एंट्री नहीं हुई हो, लेकिन इससे पहले ही जून महीने में कोटे की 65% बारिश ज्यादा हो चुकी है। पूरे प्रदेश में औसत 12.7mm से ज्यादा पानी गिरा है, जबकि इस महीने अब तक एवरेज 8.3mm बारिश ही होती है। भोपाल, आगर-मालवा, शाजापुर में तो 50.8mm बारिश हो चुकी है। नीमच में 63.5mm बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 14 जिलों में आंधी-बिजली की चेतावनी; बांदा-झांसी सबसे गर्म, पारा 43°C पार

उत्तर प्रदेश के बागपत, मेरठ समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। यहां 60kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। साथ ही बिजली गिरने का भी अलर्ट है। वहीं, राज्य के 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C से ज्यादा रहा। बांदा-झांसी अधिकतम तापमान 43.2°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: आज आंधी-बारिश और हीटवेव का अलर्ट, तापमान 44°C पार; बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में बारिश हुई

राजस्थान में अब गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, समेत 8 जिलों में तापमान एकबार फिर 44°C के पार पहुंचा। हालांक पूर्व के जिलों में तापमान अभी 40°C से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने आज बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर समेत 6 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार: 14 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 24 जिलों में उमस का असर; राज्य में 38°C से 42°C के बीच रहेगा तापमान

बिहार में तेज गर्मी के बाद अब उमस का असर है। मौसम विभाग के मुताबिक आज मधुबनी, अररिया समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है। बाकी के 24 जिलों में गर्मी का असर रहेगा। बीते 24 घंटे में 2 जिलों का तापमान 40°C के पार रहा। 40.5°C के साथ कैमूर सबसे गर्म जिला रहा। पूरी खबर पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश: दो दिन हीटवेव का अलर्ट, 10 शहरों में 30॰C से ज्यादा तापमान; 11 जून से बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 10 शहरों का अधिकतम तापमान 30॰C से ज्यादा रहा। तापमान बढ़ने से हीटवेव का भी असर रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिन हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान भी 3॰C-4॰C बढ़ सकता है। राज्य में सबसे ज्यादा 41॰C ऊना का रहा। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में बारिश के आसार, अगले 3 दिनों में बढ़ेगी गर्मी; काशीपुर का तापमान 42°C

उत्तराखंड के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 दिनों में राज्य में अधिकतम तापमान 1°C से 3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। रविवार को काशीपुर में सबसे अधिक तापमान 42°C रहा। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: 4 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट, तापमान 2.1॰C तक बढ़ा; सबसे अधिक तापमान 44.8॰C बठिंडा का रहा

पंजाब और चंडीगढ़ में एक बार फिर गर्मी बढ़ी है। आज पंजाब के 4 जिलों फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में हीटवेव का अलर्ट है। रविवार को सबसे अधिक तापमान 44.8 बठिंडा का रहा। यहां के टेम्परेचर में 2.1॰C की वृद्धि हुई। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising