Advertising
Home Top stories राज्य मंत्री के गृह क्षेत्र में बिजली का अभाव: ग्रामीण बोले-पंखे,...
Advertising
<

राज्य मंत्री के गृह क्षेत्र में बिजली का अभाव: ग्रामीण बोले-पंखे, कूलर, फ्रिज बना शोपीस; वर्षों से खंभे लगे, तार-ट्रांसफार्मर का इंतजार – Singrauli News

0
राज्य मंत्री के गृह क्षेत्र में बिजली का अभाव:  ग्रामीण बोले-पंखे, कूलर, फ्रिज बना शोपीस; वर्षों से खंभे लगे, तार-ट्रांसफार्मर का इंतजार – Singrauli News

राज्य मंत्री के गृह क्षेत्र में बिजली का अभाव: ग्रामीण बोले-पंखे, कूलर, फ्रिज बना शोपीस; वर्षों से खंभे लगे, तार-ट्रांसफार्मर का इंतजार – Singrauli News


सिंगरौली जिले की चितरंगी विधानसभा के कोरसर गांव में ग्रामीण एवं पंचायत विकास राज्य मंत्री राधा सिंह के गृह क्षेत्र में वर्षों बाद भी बिजली नहीं पहुंची है। गांव में बिजली के खंभे तो लगा दिए गए हैं, लेकिन उनमें अभी तक तार नहीं खींचे गए और न ही ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। रविवार को ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर प्रशासन और बिजली कंपनी से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू करने की मांग की, यहां आपको बता दें कि इस इलाके में लगभग 40 घरों की बस्ती है जिसमें तकरीबन 100 से ज्यादा लोग रह रहे हैं लेकिन आजादी के बाद से यहां अब तक बिजली नहीं पहुंची है। ग्रामीण बोले-पंखे, कूलर, फ्रिज बना शोपीस ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली के खंभे कई साल पहले लगाए गए थे, लेकिन उनमें तार न होने के कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज और अन्य विद्युत उपकरण केवल शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीण श्रीराम जायसवाल ने बताया कि उनके घर के सामने वर्षों से बिजली का खंभा खड़ा है, लेकिन उसमें आज तक बिजली का तार नहीं पहुंचा। वहीं, राम कलेश जायसवाल और जन्नत अली ने जानकारी दी कि गांव के विद्यालय के पास ट्रांसफार्मर स्थापना के लिए टेंशन लाइन का कार्य तो किया गया, लेकिन न तो ट्रांसफार्मर लगाया गया और न ही खंभों में तार खींचे गए। बिजली पहुंचने का इंतजार कर रहे ग्रामीण ग्रामीणों का कहना है कि बरसात का मौसम नजदीक है। रात के समय अंधेरे के कारण सर्प, बिच्छू सहित अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका आरोप है कि शिकायत करने पर अधिकारी केवल ऑनलाइन आवेदन करने की सलाह देकर मामले को टाल देते हैं। इस संबंध में ग्रामीण विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री अजीत सिंह ने बताया कि गांव में बिजली पहुंचाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि आगामी एक से दो महीने के भीतर कार्य पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। विस्तृत जानकारी सोमवार को अभिलेख देखने के बाद उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल, ग्रामीण बिजली पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising