नगर-निगम का AI-चैटबॉट शुरू, घर बैठे जमा करें टैक्स: 15 जुलाई तक सभी टैक्स पर 10 प्रतिशत की छूट, बना UP का पहला निगम – Varanasi News h3>
वाराणसी नगर निगम के 2.33 लाख भवन स्वामियों को अब टैक्स जमा करने के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। नगर निगम की सदन बैठक के दौरान महापौर अशोक तिवारी ने नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की मौजूदगी में उत्तर प्रदेश के पहले AI आधारित चैटबॉट का शुभारंभ किया। नगर निगम वाराणसी यह करने वाला प्रदेश का पहला निगम बन गया है। इससे अब पारदर्शिता के साथ चंद मिनटों में व्हाट्सप्प नंबर पर उपभोक्ता का बिल आ जाएगा और वो आसानी से उसका ऑनलाइन भुगतान कर लेगा। ऐसे करेगा AI चैटबॉट काम नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया – AI चैटबॉट के माध्यम से अब टैक्स भुगतान की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी हो गई है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए भवन स्वामियों को अपने वाट्स-एप से 86018 72601 नंबर पर सिर्फ ‘Hi’ लिखकर भेजना होगा। संदेश भेजते ही चैटबॉट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, जिसके कुछ ही सेकंड में टैक्स बिल आपके मोबाइल स्क्रीन पर होगा। उपभोक्ता वहीं से तत्काल भुगतान कर अपनी रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं। इससे किसी भी प्रकार की दुविधा भी नहीं होगी और आसान चरणों में उपभोक्ता अपना बिल जनरेट कर पायेगा और उसे आसानी से भर पायेगा। 15 जुलाई तक टैक्स में 10 प्रतिशत की छूट नगर आयुक्त ने बताया – नगर निगम इस चैटबॉट को और भी प्रसारित करने के लिए 15 जुलाई तक हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट भी दे रहा है। इसके अल्वा डिजिटल भुगतान और ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए जो भवन स्वामी वित्तीय वर्ष 2026-27 भुगतान ऑनलाइन करेगा उसे 2 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। हर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित विभूतियों को गृहकर, जलकर और सीवर कर में 50 प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है। नगर आयुक्त ने उन करदाताओं को भी आश्वस्त किया है जिन्होंने 1 अप्रैल से 6 मई के बीच टैक्स जमा किया था, कि उनकी छूट की राशि को अगले वित्तीय वर्ष में समायोजित (एडजस्ट) कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया को साकार कर रहा वाराणसी नगर निगम महापौर अशोक तिवारी ने इस मौके पर कहा – आज वाराणसी निगम प्रदेश में चैटबॉक्स आधारित बिल जमा करने की श्रेणी में प्रथम स्थान पर खड़ा है। प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया को सपने को साकार करते हुए आज हम लोगों ने AI चैटबॉट का शुभारंभ किया है। इससे जनता को सुविधा के साथ ही साथ देश में एक नया सन्देश प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र से जाएगा। जिस तरह सफाई का संदेश काशी के अस्सी घाट से निकलकर पूरी दुनिया में पहुंचा है। उन्होंने काशीवासियों से उसका लाभ उठाने का आह्वान किया।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews