Advertising
Home Top stories Bihar News : फैजल खान की गिरफ्तारी के नाम पर रतजगा, मगर...
Advertising
<

Bihar News : फैजल खान की गिरफ्तारी के नाम पर रतजगा, मगर चली ‘सर’ की मर्जी; डर से आत्मसमर्पण या नई चाल?

0
Bihar News : फैजल खान की गिरफ्तारी के नाम पर रतजगा, मगर चली ‘सर’ की मर्जी; डर से आत्मसमर्पण या नई चाल?

Bihar News : फैजल खान की गिरफ्तारी के नाम पर रतजगा, मगर चली ‘सर’ की मर्जी; डर से आत्मसमर्पण या नई चाल?

फैजल खान पर बिहार पुलिस मेहरबान थी या पुलिस की यह कोई रणनीति थी, जिस वजह से फैजल खान की गिरफ्तारी सुबह तक नहीं पायी थी? कल शाम से लेकर आज सुबह तक यही चर्चा होती रही। फैजल खान के कोचिंग के पास मौजूद छात्रों की भीड़ की शक्ल में जुटे छात्रों का कहना था कि खान सर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी क्यों नहीं हो पा रही है? उनका कहना था कि ज्ञान विन्दु के संचालक रौशन आनंद को पुलिस ने पोस्टर फाड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया, लेकिन आर्म्स एक्ट और जान से मारने की कोशिश करने के आरोपी फैजल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। हालांकि अब वह आत्मसमर्पण करने के लिए सिविल कोर्ट पहुँच गए हैं। 

Advertising

प्राथमिकी दर्ज होने की चर्चा तेज होने के बाद भी नहीं हो पाई गिरफ्तारी 

दरअसल गुरूवार को छात्रों के प्रदर्शन के बाद फैजल खान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की चर्चा तेज हो गई थी। पटना पुलिस और पत्रकारों के ग्रुप में कुछ पत्रकारों ने प्राथमिकी दर्ज होने की अधिकारिक जानकारी की मांग की लेकिन पुलिस के द्वारा वह जानकारी नहीं दी गई। फिर सोशल मीडिया पर एक एफआईआर कॉपी वायरल हुई, जिसके आधार पर इस बात का दावा किया गया कि कदमकुआँ थाना में फैजल खान उर्फ़ खान सर के उनके अन्य सहयोगियों पर आर्म एक्ट और जान से मार देने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 418/26 के तहत मामला दर्ज किया है। इस चर्चा के बीच फैजल खान के सरेंडर करने की भी चर्चा तेज हो गई, जो शाम से रात और देर रात से सुबह तक चलती रही लेकिन पटना पुलिस ने खान सर को न तो गिरफ्तार किया और न ही उन्होंने आत्मसमर्पण किया। इसको लेकर छात्रों की एक भीड़ शनिवार के सुबह तक कोचिंग के सामने डटी रही ताकि खान सर को अगर पुलिस ले जाने लगे, तो उस समय पुलिस का विरोध किया जा सके।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सरेंडर करने सिविल कोर्ट पहुंचे खान सर, पटना पुलिस की टीम नहीं कर पाई गिरफ्तार; जानिए पूरा मामला

किस बात से डर रही थी पुलिस?

पुलिस विभाग के सूत्रों की माने तो फैजल खान को गिरफ्तार करना कोई मुश्किल काम नहीं है। वैसे भी फैजल खान ने एक वीडियो में कहा है कि वह पटना पुलिस का सहयोग करेंगे। लेकिन मौजूदा स्थिति में शुक्रवार से शनिवार सुबह तक जो तस्वीर दिखाई पड़ी वह यह थी कि खान सर बड़े-बड़े वकीलों से सलाह लेते रहे ताकि तत्कालीन होने वाली गिरफ्तारी से वह बच सकें। वहीं दूसरी तरफ कोचिंग के आसपास का माहौल कब बदल जाएगा, इस बात को भी पटना पुलिस समझ रही है। फिलहाल उस क्षेत्र का भौगोलिक तापमान काफी गर्म है। पुलिस सूत्र और आसपास के माहौल की माने तो फिलहाल खान के गिरफ्तार होने के बाद छात्रों के बीच का माहौल बिगड़ सकता है। यही वजह है कि कल शाम से ही पुलिस लगातार इस बात की माईकिंग करती रही कि छात्र किसी भी तरह के अफवाहों में न आएं। अब खान सर पटना पुलिस के आदेश पर आत्म समर्पण कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : खान सर करेंगे आज सरेंडर, भारी संख्या में पहुंची पुलिस

शाम में अचानक कोचिंग पुलिस छावनी में हो गया था तब्दील 

शाम में अचानक बड़ी संख्या में पुलिस बल खान सर के कोचिंग पर पहुंची तो कयास यह लगने लगा कि क्या पटना पुलिस खान सर को गिरफ्तार कर लेगी? इसको लेकर छात्रों का एक बड़ा हुजूम कोचिंग के पास बनने लगा। छात्रों की यह भीड़ रात के 1बजे तक बनी रही। इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ घटनी शुरू हो गई लेकिन इसके बाद भी लगभग 20-30 की संख्या में छात्र वहां सुबह तक बने रहे। इस तरह पटना पुलिस न तो फैजल खान को आत्मसमर्पण करवा पाई और न ही पटना पुलिस फैजल खान ऊर्फ खान सर को गिरफ्तार कर पाई। 

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : खान सर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला किया दर्ज

सुबह में छात्रों के मोबाइल पर आया मैसेज 

सुबह 5 बजे एक छात्र ने बातचीत के दौरान कहा कि अब खान सर की गिरफ्तारी नहीं होगी। जब NEWS4SOCIALने उससे इसका कारण पूछा तो छात्र ने जवाब दिया कि ग्रुप में मेसेज आ गया है कि कल सुबह में 8 से 11 सर क्लास लेंगे। पूछने पर छात्र ने बताया कि फाउंडेशन क्लास सर ही लेते हैं। छात्र ने यह भी बताया कि वैसे शनिवार को सर का क्लास नहीं होता है लेकिन पता नहीं क्यों आज शनिवार को उनके क्लास लेने की सूचना ग्रुप में आई है। 

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising