HomeTop storiesआजमगढ़ में 13 पुलिस कर्मियों को किया गया निलंबित: 19 के...
Advertising
<
आजमगढ़ में 13 पुलिस कर्मियों को किया गया निलंबित: 19 के विरुद्ध विभागीय जांच की शुरू की गई कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण में मिले थे अनुपस्थित – Azamgarh News
आजमगढ़ में 13 पुलिस कर्मियों को किया गया निलंबित: 19 के विरुद्ध विभागीय जांच की शुरू की गई कार्रवाई, आकस्मिक निरीक्षण में मिले थे अनुपस्थित – Azamgarh News h3>
आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था की बेहतरी के लिए जिले के 13 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है इसके साथ ही 19 के विरुद्ध विभागीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में विभिन्न अवसरों पर किए गए निरीक्षण, ड्यूटी चेकिंग एवं प्राप्त रिपोर्टों के आधार पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि जनपद में नियुक्त कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अपने पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता, अनुशासनहीनता बरती गई। कई पुलिसकर्मी महत्वपूर्ण रात्रि ड्यूटी के दौरान बिना किसी पूर्व अनुमति अथवा अवकाश स्वीकृति के अनुपस्थित पाए गए। इसके अतिरिक्त बकरीद जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण पर्व की ड्यूटी के दौरान कुछ कर्मियों द्वारा निर्धारित ड्यूटी स्थल को छोड़कर अन्य स्थानों पर पीआरवी खड़ी किए जाने की भी पुष्टि हुई थी। ड्यूटी के दौरान सोते मिले थे कई पुलिसकर्मी जाने की भी पुष्टि हुई। निरीक्षण के दौरान कुछ पुलिसकर्मी पीआरवी ड्यूटी के समय सोते हुए पाए गए तथा एमडीटी (मोबाइल डाटा टर्मिनल) हटाए जाने के संबंध में भी अनभिज्ञ पाए गए। वहीं टोल प्लाजा पर गो-तस्करी की रोकथाम, शांति और सुरक्षा व्यवस्था तथा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग हेतु लगाई गई ड्यूटी पर भी अपेक्षित सतर्कता नहीं बरती गई। कई स्थानों पर ड्यूटी में लगे अधिकारी और कर्मचारी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग करने के बजाय बैठे हुए मिले तथा उनके निकट चारपाई रखी हुई पाई गई। जिस पर वे आराम करते हुए पाए गए। यह आचरण पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और छवि के प्रतिकूल पाया गया। उक्त कृत्यों को गंभीरता से लेते हुए तथा आमजनमानस में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने, कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं अनुशासनहीनता प्रदर्शित करने के आरोप में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार द्वारा जनपद के कुल 13 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त 19 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच/अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारम्भ किए जाने के आदेश दिए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई है कि वे अपने पदीय दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी एवं पूर्ण उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें। ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुशासनहीनता, उदासीनता अथवा आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews