Advertising
Home Top stories जालंधर में पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी: बाइक से छलांग लगाई,...
Advertising
<

जालंधर में पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी: बाइक से छलांग लगाई, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा; आरोपी बोला- मैं घबरा गया था – Jalandhar News

3
जालंधर में पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी:  बाइक से छलांग लगाई, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा; आरोपी बोला- मैं घबरा गया था – Jalandhar News

जालंधर में पुलिस कस्टडी से भागा आरोपी: बाइक से छलांग लगाई, पुलिस ने पीछा कर पकड़ा; आरोपी बोला- मैं घबरा गया था – Jalandhar News

बाइक से छलांग लगाकर भागे युवक को पकड़कर लाती बस स्टैंड चौकी पुलिस।

जालंधर की बस स्टैंड पुलिस चौकी के गेट के बाहर से NDPS मामले का आरोपी बाइक से कूदकर फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत पीछा करते हुए करीब 300 मीटर दूर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। वीडियो सामने आने के बाद शुक्रवार को मामला उजागर हुआ।

.

आरोपी की पहचान कोट किशन चंद निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। बस स्टैंड चौकी के मुलाजिम ने बताया कि सतलुज चौक पर युवक को बाइक समेत रोका गया था। उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है और बाइक के डॉक्यूमेंट भी पूरे नहीं पाए गए।

300 मीटर दूर नरेंद्र सिनेमा के पास पकड़ा

पुलिस के अनुसार आरोपी को बाइक पर बैठाकर चौकी ले जाया जा रहा था। बस स्टैंड गेट के पास पहुंचते ही युवक ने पीछे से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और घेराबंदी कर करीब 300 मीटर दूर नरेंद्र सिनेमा के पास उसे पकड़ लिया।

Advertising

पुलिस कार्रवाई से घबरा गया था

हालांकि आरोपी प्रिंस ने आरोप लगाया कि वह भागा नहीं था, बल्कि पुलिस इस तरह की कहानी बना रही है। उसके अनुसार, वह पुलिस कार्रवाई से घबरा गया था और उसे यह समझ नहीं आ रहा था कि उसे देर रात कहां ले जाया जा रहा है। इसी घबराहट में उसने अचानक बाइक से उतरने की कोशिश की।

आरोपी प्रिंस ने कहा कि वह पुलिस कार्रवाई से घबराकर बाइक से उतर गया था।

आरोपी बोला- मैं घबरा गया था

प्रिंस ने कहा कि उसे नाके पर पुलिस ने रोका था, जिसके बाद वह उसे बाइक पर बिठाकर थाने ले आई। प्रिंस ने कहा कि वह घबरा गया था और बाइक से उतरकर वह भाग गया था। जब उससे पूछा गया कि चलते बाइक से छलांग लगा दी थी, तो उसने कहा कि छलांग नहीं लगाई थी, बाइक स्पीड ब्रेकर पर स्लो थी, जिसके चलते वह उतर गया था।

जांच अधिकारी दविंदर कुमार।

पुलिस बोली- बाइक के दस्तावेज पूरे न होने पर रोका था

जांच अधिकारी दविंदर कुमार ने बताया कि देर रात करीब 11 बजे बस स्टैंड सतलुज चौक पर नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका। जांच के दौरान वाहन के दस्तावेज पूरे नहीं पाए गए। पूछताछ में सामने आया कि युवक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

इसके बाद उसे काबू कर बस स्टैंड पुलिस चौकी लाया गया। इसी दौरान चौकी के गेट के बाहर उसने बाइक से छलांग लगाकर भागने की कोशिश की। अधिकारी के अनुसार, तुरंत सूचना देकर घेराबंदी की गई और उसे नरेंद्र सिनेमा के पास से दोबारा पकड़ लिया गया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया और अब उससे पूछताछ की जा रही है।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News

Advertising