Advertising
Home Top stories कानपुर-सेंट्रल और गोविंदपुरी के बीच बनेगा जूही रेलवे स्टेशन: ट्रेनों का...
Advertising
<

कानपुर-सेंट्रल और गोविंदपुरी के बीच बनेगा जूही रेलवे स्टेशन: ट्रेनों का लोड कमर करने की कवायद शुरू, 3 किमी में 3 स्टेशन हो जाएंगे – Kanpur News

3
कानपुर-सेंट्रल और गोविंदपुरी के बीच बनेगा जूही रेलवे स्टेशन:  ट्रेनों का लोड कमर करने की कवायद शुरू, 3 किमी में 3 स्टेशन हो जाएंगे – Kanpur News

कानपुर-सेंट्रल और गोविंदपुरी के बीच बनेगा जूही रेलवे स्टेशन: ट्रेनों का लोड कमर करने की कवायद शुरू, 3 किमी में 3 स्टेशन हो जाएंगे – Kanpur News


कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी के बीच नया रेलवे स्टेशन बनाने का प्रपोजल रेलवे बोर्ड भेजा गया है। इस रेलवे स्टेशन पर प्लेटफ़ॉर्म, टिकट बिक्री केंद्र, फुट ब्रिज और एप्रोच रोड बनाए जाएंगे। अभी कानपुर सेंट्रल से गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन के बीच 3 किमी की दूरी है। ये रेलवे स्टेशन बनने के बाद 3 किमी में 3 रेलवे स्टेशन हो जाएंगे।सेंट्रल स्टेशन का लोड कम करने के लिए जूही में नया रेलवे स्टेशन बनेगा। इस योजना पर रेलवे अधिकारी साल 2019 से मंथन कर रहे है। अब एक बार फिर उत्तर मध्य रेलवे मंडल पर प्रोजेक्ट बनाने का काम शुरू हो चुका है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड भेजी जाएगी। इस स्टेशन के बनने के बाद एक साथ सेंट्रल आ रही कई ट्रेनों को गोविंदपुरी से सुजातगंज होते प्रयागराज के लिए निकाल दिया जाएगा। जिसके बाद ट्रेनों को सेंट्रल रेलवे स्टेशन आने की जरूरत नहीं होगी। आम दिनों में सेंट्रल स्टेशन पर यात्रियों की ज्यादा संख्या होने के कारण ट्रेनों का लोड अधिक रहता है। आम दिनों मे ज्यादा ट्रेनों के आवागमन के कारण आउटर पर घंटों ट्रेनों को खड़ा रखा जाता है। इसी समस्या को खत्म करने के गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन को टर्मिनल के तौर पर तैयार किया गया है वहीं अब जूही को भी स्टेशन बनाने की योजना रफ्तार पकड़ चुकी है। रेलवे अधिकारी बताते हैं जल्द ही सर्वे करने के बाद रिपोर्ट रेलवे बोर्ड मुख्यालय भेज दी जाएगी। यह होगा फायदा रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सेंट्रल स्टेशन पर ट्रेनों का लोड इसकी क्षमता से डेढ़ गुना अधिक है। जूही यार्ड सेंट्रल और गोविंदपुरी स्टेशन के बीच में है। यहां से दो लाइनें चंदारी स्टेशन की तरफ जाती हैं। वर्तमान समय में यहां से गुड्स ट्रेनों को पास कराया जाता है। जूही में रेलवे स्टेशन बनने के बाद ऐसी ट्रेनों को, जिसमें सेंट्रल स्टेशन से गिने चुने यात्री जाते हैं, इन ट्रेनों को इस स्टेशन से पास कराया जाएगा। इससे सेंट्रल पर ट्रेनों के साथ ही यात्रियों का लोड कम हो जाएगा। तब ट्रेनें गोविंदपुरी से जूही रेलवे स्टेशन होते हुए सीधे चंदारी होते हुए प्रयागराज निकल जाएंगी। वीआइपी ट्रेनों को मिल सकता अलग रूट जूही रेलवे स्टेशन बनने के बाद राजधानी, गरीब रथ, दूरंतो, वंदेभारत और तेजस जैसी वीआइपी ट्रेनों को अलग रूट मिल सकता है। हालांकि इस पर आखिरी निर्णय रेलवे मुख्यालय से लिया जाएगा। लेकिन अधिकारियों के मुताबिक वीआइपी ट्रेनों को जूही रेलवे स्टेशन पर सिफ्ट किया जाएगा। इससे लेट होने वाली ट्रेनों का समय भी सुधरेगा और आउटर जैसी समस्या से भी नहीं जूझना होगा। इससे यात्रियों के समय में बचत होगी। सामान्य दिनों में सेंट्रल का लोड एक बार में 8 ट्रेनें आने जाने की सुविधा कानपुर सेंट्रल के डायरेक्टर आकांशु गोविल ने बताया- अक्सर एक साथ कई ट्रेनें आ जाती हैं। इनमें कई ऐसी होती हैं जिनमें सेंट्रल स्टेशन से कम यात्री चढ़ते हैं। इस नई रेलवे स्टेशन पर 4 नए प्लेटफ़ॉर्म, जिसमें एक बार में 8 ट्रेनों को आने जाने की सुविधा मिलेगी। यहां यात्रियों के लिए टिकट बिक्री केंद्र, रेलवे आरक्षण केंद्र, वेटिंग हॉल, एप्रोच रोड और फुट ओवर ब्रिज तैयार किया जाएगा। जो ट्रेनें कानपुर सेंट्रल और गोविंदपुरी जाएगी। उन ट्रेनों को जूही रेलवे स्टेशन पर नहीं ले जाया जाएगा। कौन सी ट्रेनें कानपुर सेंट्रल से चलेगी, इसका आखिरी निर्णय मुख्यालय करेगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising