Advertising
Home Top stories मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ बैठक साढ़े 4 घंटे चली: कहा-...
Advertising
<

मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ बैठक साढ़े 4 घंटे चली: कहा- मंत्री तेजी से फैसले लें, विकसित भारत 2047 को नारा नहीं, लक्ष्य मानें

2
मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ बैठक साढ़े 4 घंटे चली:  कहा- मंत्री तेजी से फैसले लें, विकसित भारत 2047 को नारा नहीं, लक्ष्य मानें

मोदी की मंत्रिपरिषद के साथ बैठक साढ़े 4 घंटे चली: कहा- मंत्री तेजी से फैसले लें, विकसित भारत 2047 को नारा नहीं, लक्ष्य मानें

  • Hindi News
  • National
  • PM Narendra Modi Ministers Meeting Viksit Bharat 2047 Goal Fast Decisions

नई दिल्ली8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी ने बैठक का फोटो X पर पोस्ट किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार रात को दिल्ली के सेवा तीर्थ में केंद्रीय मंत्रियों की बैठक हुई। बैठक में सरकार के कामकाज, मंत्रालयों के प्रदर्शन और आगे की योजनाओं पर चर्चा की गई।

करीब साढ़े चार घंटे चली बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार का लक्ष्य और वादा है। उन्होंने मंत्रियों से तेजी से काम करने और फाइलों में देरी नहीं होने देने को कहा।

Advertising

पीएम मोदी ने कहा कि सरकार के कामकाज को और आसान बनाया जाए और सुधारों पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि वे लोगों के बीच जाकर सरकार के पिछले 12 साल के काम और उपलब्धियों की जानकारी दें।

शुक्रवार सुबह पीएम ने मीटिंग की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-

कल मंत्रिपरिषद की एक सार्थक बैठक हुई। हमने ‘जीवन की सुगमता’ और ‘व्यापार करने की सुगमता’ को बढ़ावा देने से जुड़े विचारों और बेहतरीन तौर-तरीकों का आदान-प्रदान किया, और इस बात पर चर्चा की कि ‘विकसित भारत’ के हमारे साझा सपने को साकार करने के लिए सुधारों को और आगे कैसे बढ़ाया जाए।

QuoteImage

गुरुवार रात करीब 10.30 बजे मंत्री बैठक के बाद रवाना हुए।

मंत्रालयों ने काम की रिपोर्ट पेश की

बैठक में कृषि, वन, श्रम, सड़क परिवहन, विदेश, वाणिज्य और बिजली समेत कई बड़े मंत्रालयों ने अपने कामकाज की जानकारी दी। जिन मंत्रालयों का प्रदर्शन कमजोर रहा, उन्हें काम में सुधार लाने और बेहतर तरीके से काम करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आधा दर्जन से अधिक मंत्रालयों ने प्रेजेंटेशन दिए। इनमें नौ मंत्रालयों ने अपने प्रदर्शन और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत जानकारी दी। कैबिनेट सचिव और नीति आयोग ने भी प्रेजेंटेशन दिए।

यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया और होर्मुज स्ट्रेट में तनाव बढ़ने से दुनिया में तेल और ईंधन की कीमतों को लेकर चिंता बढ़ रही है। पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और उसके आर्थिक प्रभाव का जिक्र करते हुए मंत्रालयों को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया है कि नागरिकों को कम से कम असुविधा हो।

सूत्रों के मुताबिक बैठक को सरकार के कामकाज की समीक्षा के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें केंद्रीय कैबिनेट मंत्री, स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और अन्य राज्य मंत्री शामिल हुए। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री के अलावा 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं।

पीएम के 5 देशों के दौरे की चर्चा हुई

बैठक में मोदी के हाल ही में हुए पांच देशों के दौरे पर भी चर्चा हुई। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री की हाल ही में पांच देशों की यात्रा और उस के प्रमुख राजनयिक परिणामों के बारे में जानकारी दी। मंत्रिपरिषद ने दौरे की सफलता पर पीएम मोदी को बधाई दी। मोदी ने हाल ही में यूएई, नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे और इटली का दौरा किया था।

मोदी की मंत्रिपरिषद से साथ पिछली बैठक

साल/तारीख बैठक फोकस
21 मई 2026 सेवा तीर्थ, नई दिल्ली में मंत्रिपरिषद बैठक मंत्रालयों के कामकाज की समीक्षा, सुधार एजेंडा, ‘विकसित भारत 2047’ पर चर्चा
4 जून 2025 ऑपरेशन सिंदूर के बाद मंत्रिपरिषद बैठक सुरक्षा स्थिति और सरकार की रणनीति पर चर्चा
जून 2024 मोदी 3.0 सरकार की पहली बैठक नए मंत्रियों को विभाग आवंटन और नई सरकार की प्राथमिकताएं
3 जुलाई 2023 प्रगति मैदान, दिल्ली में परिषद बैठक 2024 चुनाव से पहले सरकार के 9 साल के काम जनता तक पहुंचाने पर जोर
29 जनवरी 2023 बजट सत्र से पहले मंत्रिपरिषद बैठक केंद्रीय बजट और सरकार की रणनीति पर चर्चा
दिसंबर 2019 निवेश और विकास पर कैबिनेट समिति की बैठक अर्थव्यवस्था और निवेश बढ़ाने पर फोकस

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

पश्चिम एशिया संकट पर पवार बोले- मोदी सर्वदलीय बैठक बुलाएं, पीएम ने गोल्ड न खरीदने की अपील की है

शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित के मामलों में सभी दलों को निर्णय प्रक्रिया में शामिल करना जरूरी है। पवार ने X पर लिखा- पीएम मोदी ने जनता से सोना न खरीदने और पेट्रोल-डीजल कम खर्च करने की अपील की है। इससे अर्थव्यवस्था पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising