Advertising
Home Top stories Bihar: क्लासरूम को बेडरूम समझ बैठे गुरुजी, लेते रहे झपकी; मैदान में...
Advertising
<

Bihar: क्लासरूम को बेडरूम समझ बैठे गुरुजी, लेते रहे झपकी; मैदान में क्रिकेट खेलते रहे बच्चे

5
Bihar: क्लासरूम को बेडरूम समझ बैठे गुरुजी, लेते रहे झपकी; मैदान में क्रिकेट खेलते रहे बच्चे

Bihar: क्लासरूम को बेडरूम समझ बैठे गुरुजी, लेते रहे झपकी; मैदान में क्रिकेट खेलते रहे बच्चे

पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल स्थित इब्राहिमपुर नयाटोला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही का मामला सामने आया है। स्कूल के प्रभारी शिक्षक का क्लासरूम में सोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वीडियो में बच्चे पढ़ाई छोड़ मैदान में खेलते नजर आ रहे हैं, जबकि प्रभारी शिक्षक क्लास में आराम फरमाते दिखाई दे रहे हैं।

Advertising

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में लंबे समय से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। आखिरकार ग्रामीणों ने खुद प्रभारी शिक्षक का वीडियो बनाकर मामला उजागर किया।

शिक्षक सोते रहे, बच्चे खेलते रहे क्रिकेट

जानकारी के अनुसार विद्यालय के अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी इन दिनों जनगणना कार्य में लगी हुई है। ऐसे में स्कूल की जिम्मेदारी प्रभारी शिक्षक के पास थी। आरोप है कि सुबह अन्य शिक्षक ड्यूटी पर निकलते ही प्रभारी शिक्षक क्लासरूम में सो जाते थे। इस दौरान बच्चे कक्षा छोड़कर स्कूल परिसर में क्रिकेट और अन्य खेल खेलते रहते थे। ग्रामीणों का कहना है कि वे बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेजते हैं, लेकिन स्कूल में पढ़ाई के बजाय लापरवाही हो रही है।

ये भी पढ़ें-  Bihar: बकाया मांगना पड़ा भारी, मोमोज विक्रेता के गले में नकाबपोशों ने मारी गोली; इलाके में भारी दहशत

पहले भी विवादों में रह चुके हैं प्रभारी

स्थानीय लोगों के अनुसार यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी प्रभारी शिक्षक का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह स्कूल परिसर में एक महिला को छड़ी से पीटते नजर आए थे। उस मामले में बीईओ अमित कुमार ने शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।

शिक्षा विभाग ने दिए जांच के संकेत

बाढ़ के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) अमित कुमार ने कहा कि स्कूल प्रबंधन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अब स्कूल समय में शिक्षक के सोने का वीडियो सामने आया है, जिसकी जांच कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising