सांसद-विधायक का वेतन-गाड़ियां में लगने वाला फ्यूल बंद हो: पीएम की सोना न खरीदने की अपील, व्यापारियों ने पोस्टर जारी किया – Kanpur News h3>
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा एक साल तक सोना न खरीदने की बात कहे जाने के बाद कानपुर के सराफा कारोबारियों में आक्रोश है। अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद के अध्यक्ष पुष्पेंद्र जायसवाल ने कहा कि हमारे सांसद विधायक की तनख्वाह व सिक्योरिटी में जो गाड़ियां चलती हैं। उसमें डीजल पेट्रोल लगता है वह बंद होना चाहिए। सांसदों व विधायकों को मिलने वाला रेलवे पास, संसद भवन में कैंटीन में खाना, फ्री फोन, हवाई जहाज की यात्रा यह सब चीजों को बंद की जाएं। मेरा पीएम से कहना है कि सोना न खरीदने की बात से सराफा व्यवसाइयों के सामने संकट आ गया है। इसके अलावा सोना हमारी काफी मामलों में मदद करता है। पोस्टर किया गया जारी इसके अलावा शहर के सराफा कारोबारियों ने एक पोस्टर जारी किया है। जारी किए गए पोस्टर में सोना खरीदने से होने वाले फायदों को बताया गया है। सराफा कारोबारी इस पोस्टर को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल कर रहे हैं। वायरल पोस्टर में लिखा है कि इमरजेंसी में सोना ही काम आएगा और सोना क्यों खरीदें।
श्री सराफा कमेटी धोबी मोहाल के उपाध्यक्ष मोहित वर्मा ने कहा कि सोने का दामों में लगातार हो रहे उतार चढ़ावों से सराफा कारोबारी परेशान हैं। पीएम की सोना न खरीदने की अपील से ज्वैलरी सेक्टर में भूचाल आएगा। मंदी का मार पड़ेगी ऐसे में सराफा व्यवसायी कहां जाएं। हम लोगों ने पोस्टर ने जारी करके बताया है सोना सुख में शोभा बढ़ाए और दुख में हाथ बटाए। शास्त्री नगर में व्यापारियों ने की बैठक अखिल भारतीय स्वर्णकार विकास परिषद की ओर से सोमवार को शास्त्री नगर में एक बैठक बुलाई गई। बैठक में व्यापारियों ने कहा कि सोने को हिंदुस्तान के स्त्री धन के रूप में देखा जाता है। प्रधानमंत्री से निवेदन है की सर्वप्रथम वह चीन से आने वाले सामानों आयात पर प्रतिबंध लगाए। किसी का रोजगार बंद नहीं किया जा सकता घरों में पड़े सोने को बाहर निकालने के लिए मजबूती के साथ गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम लानी चाहिए। ताकि सोने की आयत की जरूरत ही ना पड़े। प्रधानमंत्री का यह एक तुगलगी फरमान बैठक में व्यापारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री को लोगों से सिगरेट और शराब छोड़ने की अपील करनी चाहिए। प्रधानमंत्री का यह एक तुगलगी फरमान है जो कि किसी भी कीमत पर सराफा व्यवसाईयों को स्वीकार नहीं है। बैठक में शीलू वर्मा, पंकज वर्मा, वेद गुप्ता, मनोज वर्मा, दुर्गेश सोनी और सर्वेश वर्मा आदि लोग सम्मिलित हुए।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews