Advertising
Home Top stories अबू सलेम की प्रेम कहानी लिखने वाले आईएएस की पोस्ट: अंग्रेजी...
Advertising
<

अबू सलेम की प्रेम कहानी लिखने वाले आईएएस की पोस्ट: अंग्रेजी राष्ट्रभाषा होती तो देश में अंधविश्वास, नफरत की जगह वैज्ञानिक सोच और प्रेम होता – Bhopal News

1
अबू सलेम की प्रेम कहानी लिखने वाले आईएएस की पोस्ट:  अंग्रेजी राष्ट्रभाषा होती तो देश में अंधविश्वास, नफरत की जगह वैज्ञानिक सोच और प्रेम होता – Bhopal News

अबू सलेम की प्रेम कहानी लिखने वाले आईएएस की पोस्ट: अंग्रेजी राष्ट्रभाषा होती तो देश में अंधविश्वास, नफरत की जगह वैज्ञानिक सोच और प्रेम होता – Bhopal News

अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की प्रेम कहानी और ब्राह्मणों पर किताब लिखकर सुर्खियों में रहने वाले एमपी कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी नियाज खान अंधविश्वास का विरोध करते-करते देश की राष्ट्रभाषा हिन्दी का विरोध कर बैठे हैं।

.

एक्स पर ट्वीट कर नियाज ने राष्ट्रभाषा अंग्रेज होने का पक्ष रखा है। इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में नियाज ने लिखा है कि ओवैसी और हुमायूं कबीर जैसे मुस्लिम नेता मुस्लिमों की कब्र खोदकर ही मानेंगे।

एमपी कैडर के आईएएस रहे नियाज खान पिछले साल रिटायर हुए हैं। ब्राह्मण द ग्रेट नॉवेल नियाज खान ने अपने सेवाकाल में ही लिखा था। गुरुवार को खान ने तीन अलग-अलग ट्वीट किए हैं, जिसमें से ताजा ट्वीट में उन्होंने देश की राष्ट्रभाषा अंग्रेजी होने की वकालत की है। हालांकि खान ने अपने ट्वीट में हिन्दी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है। जानिए खान के तीनों ट्वीट में कौन-कौन निशाने पर रहा।

ट्वीट-1

अगर आजादी के बाद राष्ट्र भाषा अंग्रेजी होती तो देश में अंधविश्वास और नफ़रत की जगह वैज्ञानिक सोच और प्रेम होता। अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा।

Advertising

ट्वीट-2

ओवैसी और हुमायूं कबीर जैसे मुस्लिम नेता मुस्लिमों की कब्र खोदकर ही मानेंगे। आज मुस्लिम विकास के नाम पर ज़ीरो है ऊपर से ये नेता इन्हें बर्बाद कर के छोड़ेंगे।

ट्वीट-3

विश्व आज वैज्ञानिक सोच की ओर बढ़ रहा है और चांद पर बसने की तैयारी में है पर हम धर्म और अंधविश्वास की ओर डूबते चले जा रहे हैं। अंधविश्वास का समंदर फैलता जा रहा है। इससे दुनिया में हम अत्यधिक पिछड़े समझे जा रहे हैं। आज चीन वैज्ञानिक सोच से सुपर पॉवर बन गया और हम? सोचें ज़रा इस पर।

ये खबरें भी पढ़ें…

“ब्राह्मणों को आबादी के अनुसार आरक्षण मिले

अपनी किताबों और बेबाक बयानों के कारण अक्सर चर्चा में रहने वाले मध्य प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी नियाज खान ने एक नया ट्वीट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। नियाज खान ने इस बार ब्राह्मण समाज की आर्थिक और सामाजिक स्थिति का समर्थन करते हुए उन्हें ‘आरक्षण’ देने की वकालत की है।पूरी खबर पढ़ें

‘चोटी-जनेऊधारी ब्राह्मण भगवान का रूप होता है’

बॉलीवुड ब्राह्मणों के लिए नर्क की दुनिया है, जो ब्राह्मण समाज व धर्म-संस्कृति को बर्बाद कर रहा है। ब्राह्मण कलाकारों को तत्काल फिल्मी दुनिया छोड़ देना चाहिए। ये सलाह ब्राह्मणों को मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर नियाज खान ने अपनी आने वाली एक किताब में दी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising