HomeTop storiesसहारनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यक्रम स्थगित: प्रशासन से वार्ता...
Advertising
<
सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यक्रम स्थगित: प्रशासन से वार्ता के बाद चंद्रशेखर आजाद ने किया ऐलान, आज कलेक्ट्रेट का घेराव करने वाले थे – Saharanpur News
सहारनपुर में आजाद समाज पार्टी का कार्यक्रम स्थगित: प्रशासन से वार्ता के बाद चंद्रशेखर आजाद ने किया ऐलान, आज कलेक्ट्रेट का घेराव करने वाले थे – Saharanpur News h3>
सहारनपुर में दलित परिवारों के मकानों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर आजाद समाज पार्टी (आसपा) और प्रशासन के बीच चल रहा गतिरोध फिलहाल थम गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रशासन से देर रात हुई वार्ता के बाद गुरुवार को कलेक्ट्रेट घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया। हालांकि,पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि प्रभावित परिवारों को न्याय नहीं मिला तो आंदोलन किसी भी समय फिर से शुरू किया जा सकता है। यह फैसला प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों की समस्याओं के समाधान और भविष्य में किसी भी अन्यायपूर्ण कार्रवाई न करने के आश्वासन के बाद लिया गया है। गुरुवार सुबह भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया सर्किट हाउस रोड पहुंचे,जहां बड़ी संख्या में दलित समाज के लोग और प्रभावित परिवार एकत्र हुए थे। लोगों ने अपने मकानों पर हुई कार्रवाई,नुकसान और प्रशासनिक रवैये पर नाराजगी व्यक्त की। वालिया ने मौके पर लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें पार्टी के समर्थन का भरोसा दिलाया। कमल सिंह वालिया ने बताया कि आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने देर रात प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत बातचीत की है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों की समस्याओं के समाधान और आगे किसी प्रकार की अन्यायपूर्ण कार्रवाई न करने का आश्वासन दिया है। इसी के चलते फिलहाल धरना प्रदर्शन स्थगित किया गया है। वालिया ने कहा कि प्रशासन को चंद्रशेखर आजाद द्वारा उठाई गई आवाज के आगे झुकना पड़ा। उन्होंने जोर दिया कि गरीब दलित परिवारों के नुकसान की भरपाई होनी चाहिए और भविष्य में किसी भी गरीब के घर पर अन्याय नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी अपने समाज को कभी अकेला नहीं छोड़ेंगी। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह,एएसपी मनोज यादव सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारियों और पार्टी पदाधिकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत चली,जिसमें दोनों पक्षों ने बैठकर विवाद का समाधान निकालने पर सहमति जताई। गौरतलब है कि 5 मई को चंद्रशेखर आजाद ने सर्किट हाउस रोड पहुंचकर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया था। उन्होंने प्रशासन पर कोर्ट आदेशों की अनदेखी और दलित बस्ती को निशाना बनाने का आरोप लगाया था।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar PradeshNews