Advertising
Home Top stories बेली रोड में जून महीने से शुरू होगी टनल खोदाई: पटना...
Advertising
<

बेली रोड में जून महीने से शुरू होगी टनल खोदाई: पटना मेट्रो लॉन्च करेगी TBM मशीन, अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार – Patna News

3
बेली रोड में जून महीने से शुरू होगी टनल खोदाई:  पटना मेट्रो लॉन्च करेगी TBM मशीन, अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार – Patna News

बेली रोड में जून महीने से शुरू होगी टनल खोदाई: पटना मेट्रो लॉन्च करेगी TBM मशीन, अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण ने पकड़ी रफ्तार – Patna News


पटना मेट्रो प्रबंधन ने अंडरग्राउंड टनल निर्माण में तेजी लायी गई है। मोइनुल हक स्टेडियम से गांधी मैदान तक मेट्रो टनल की खोदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। अब बेली रोड में टनल बोरिंग मशीन (TBM) लॉन्च करने की तैयारी है। जून महीने से बेली रोड में अंडरग्राउंड स्टेशन के निर्माण के लिए टनल की खोदाई शुरू की जाएगी। इसके लिए सॉइल टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मेट्रो प्रशासन ने संबंधित निर्माण स्थलों के पास बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। इनकम टैक्स गोलंबर, विकास भवन और पटना जू के पास बैरिकेडिंग की गई है। बेली रोड में जून से मेट्रो टनल का शुरू होगा निर्माण पटना के नेहरू पथ (बेली रोड) पर आकाशवाणी मेट्रो स्टेशन से एक अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन विद्युत भवन को जोड़ेगी। विद्युत भवन के पास एक नया अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन बनाया जाएगा, जिससे सचिवालय क्षेत्र और आसपास के कार्यालयों को सीधी मेट्रो सुविधा मिलेगी। यह अंडरग्राउंड टनल विद्युत भवन से आगे विकास भवन, पटना जू, राजा बाजार और रुकनपुरा होते हुए पाटलिपुत्र मेट्रो स्टेशन तक जाएगी। पाटलिपुत्र मेट्रो स्टेशन के बाद मेट्रो सेवा एलिवेटेड ट्रैक पर संचालित होगी। यह एलिवेटेड कारिडोर पाटलिपुत्र से आरपीएस मोड़ और सगुना मोड़ होते हुए दानापुर मेट्रो स्टेशन तक जाएगा। मोइनुल हक स्टेडियम से गांधी मैदान तक टनल खोदाई पूरी मेट्रो प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड कॉरिडोर का अहम हिस्सा माने जाने वाला मोइनुल हक स्टेडियम से गांधी मैदान तक मेट्रो टनल की खोदाई सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। वहीं, गांधी मैदान से आकाशवाणी तक टनल की खोदाई का काम लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। राजेंद्र नगर, मोइनुल हक स्टेडियम, पटना विश्वविद्यालय, पीएमसीएच और गांधी मैदान होते हुए अंडरग्राउंड टनल आकाशवाणी के पास पहुंचेगा। यहां से पटना जंक्शन तक मेट्रो का परिचालन अंडरग्राउंड ही रहेगा। इस साल के अंत तक प्रायॉरिटी कॉरिडोर पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से पटना जंक्शन तक निर्माण कार्य पूरा करते हुए परिचालन शुरू करने की योजना है। रेलवे से NOC मिलने के बाद टनल निर्माण हुआ शुरू दूसरी ओर मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल के बीच लगभग 800 मीटर तक टनल निर्माण के लिए खुदाई शुरू हो गई है। रेलवे से अनुमति मिलने के बाद दिसंबर 2025 से रुका हुआ निर्माण का काम गति पकड़ा है। दरअसल, मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल होते हुए मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन के पहले तक लगभग 1800 मीटर लंबी टनल तैयार की जानी है। इस हिस्से में खुदाई के लिए पटना मेट्रो ने दो टनल बोरिंग मशीन (TBM) को लगाया था और काम तेजी से चल रहा था, लेकिन रेलवे से मंजूरी नहीं मिलने के कारण इसे रोकना पड़ा। राजेंद्र नगर टर्मिनल के पहले रेलवे लाइन के समीप टनल बनाने के लिए रेलवे की अनुमति आवश्यक थी। अब तीन महीने बाद मार्च से फिर काम को शुरू किया गया। राजेंद्र नगर सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन पटना मेट्रो रेल का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन है। यहां 21 मीटर नीचे से मेट्रो रेल गुजरेगी। इसका कारण राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाला रेलवे ट्रैक है। यह एक विशेष मेट्रो स्टेशन होगा, क्योंकि यह रेलवे टर्मिनल से जुड़ा होगा। इस मेट्रो स्टेशन से लोग आसानी से राजेंद्र नगर रेलवे टर्मिनल से ट्रेन भी पकड़ सकेंगे। पटना जंक्शन मेट्रो स्टेशन एक इंटरचेंज स्टेशन है, जो रेड लाइन और ब्लू लाइन को जोड़ेगा। इससे दानापुर से खेमनीचक और न्यू ISBT तक की यात्रा आसान हो जाएगी।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News

Advertising